प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की
  • जम्मू-कश्मीर में फिर दिखे संदिग्ध ड्रोन, पुंछ और सांबा इलाके में हाई अलर्ट, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, राजौरी में 3.5 किलो IED बरामद
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पंजाब और राजस्थान दौरा, डॉ. बी. आर. आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
  • I-PAC रेड के दौरान ED अफसरों के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आज कोलकाता में BJP का हल्लाबोल, सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई में BJP के 50 से ज्यादा विधायक सेक्रेटेरिएट के पास सुबह 10 बजे से देंगे धरना
  • महाराष्ट्र में BMC सहित 29 नगर निकाय चुनाव का आज आएगा रिजल्ट, सुबह 10 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती, करीब 16 हजार उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान

6जी टेक्नोलॉजी के विकास पर होगा इंडिया मोबाइल कांग्रेस में मंथन

इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 का आयोजन 8 से 11 अक्टूबर तक राष्ट्रीय राजधानी में किया जाएगा, जिसका मुख्य फोकस देश में 6G मोबाइल सेवाओं को शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

6जी टेक्नोलॉजी के विकास पर होगा इंडिया मोबाइल कांग्रेस में मंथन

AI द्वारा सांकेतिक फोटो

नई दिल्ली: देश में "6जी मोबाइल सेवा" शुरू करने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता ("एआई") आधारित नेटवर्क की स्थापना संभावनाओं के साथ ही सैटेलाइट आधारित सेवाओं और मोबाइल के क्षेत्र में स्पेक्ट्रम सामंजस्य को लेकर आगामी इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में गहन चर्चा की जाएगी। "इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025" का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी में आठ से 11 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगा।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पी रामकृष्ण ने यह जानकारी देते हुए बताया कि देश में अब मोबाइल के क्षेत्र में 6जी प्रौद्योगिकी की सेवाओं की विकास को आगे बढ़ाने के लिए 6G की जरुरत शिद्दत से महसूस की जा रही है। इसे देखते हुए इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 6G टेक्नोलॉजी के विकास से जुड़े सभी अहम मुद्दों को जोड़ने और नई पार्टनरशिप को मूर्त रूप देने पर विशेष जोर रहेगा। डिजिटल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के एक सीनियर अधिकारी ने ये जानकारी दी। 

रामकृष्ण ने बताया कि, 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस 6जी प्रौद्योगिकी के महत्वपूर्ण पहलुओं को जोड़ने वाला एक प्रमुख मंच बनकर उभर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत अपनी विश्वसनीयता दिखा रहा है क्योंकि इंडिया मोबाइल कांग्रेस में ब्रिटेन, अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया, यूरोप और भारत जैसे देशों के उद्योग जगत के दिग्गज और विशेषज्ञ शामिल होंगे।' सरकार समर्थित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 राष्ट्रीय राजधानी में आठ से 11 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगा। रामकृष्ण ने कहा, '6जी संगोष्ठी में 70 से अधिक वैश्विक और भारतीय विशेषज्ञ शामिल होंगे, जिनमें प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गजों के साथ-साथ आईआईटी और अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों जैसे प्रमुख संस्थानों के शिक्षाविद भी शामिल होंगे। उच्च-स्तरीय चर्चाओं में 6जी के महत्वपूर्ण विषयों जैसे वैश्चिक पहल, प्रमुख उपयोग के मामले, सक्षम प्रौद्योगिकियां, एआई आधारित नेटवर्क, अंतरिक्ष संपर्क और स्पेक्ट्रम सामंजस्य पर चर्चा की जाएगी।' 

उन्होंने कहा कि 5जी से 6जी, एआई, हरित प्रौद्योगिकी और उपग्रह संचार जैसी विभिन्न प्रौद्योगिकियों पर विचार-विमर्श और साझेदारी के लिए 150 देशों के 7,000 से अधिक वैश्विक प्रतिनिधियों, 800 वक्ताओं और 400 प्रदर्शकों के इस कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है। दूरसंचार उद्योग निकाय सीओएआई के महानिदेशक एस पी कोचर ने कहा कि भारत 6 जी की ओर वैश्विक दौड़ का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।

Related to this topic: