प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड में जिलों की मांग को लेकर एक बार फिर चर्चा ने पकड़ा जोर, विधानसभा सत्र में पुरोला से BJP विधायक दुर्गेश्वर लाल ने जिले की मांग उठाई
  • सहारनपुर दिल्ली रोड स्थित महाराजा पैलेस में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़िया, शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
  • LG तरनजीत सिंह संधू ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, दिल्ली के विकास और शासन से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा
  • केरल में दौरा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेशनल हाईवे 66 का उद्घाटन समारोह में PM मोदी ने किया संबोधित, कई विकास परियोजनाओं की दी सौगात
  • लोकसभा की कार्यवाही जारी, सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, चर्चा के दौरान विपक्ष का जोरदार हंगामा
  • दिल्ली को आज मिलेगा नया उपराज्यपाल, तरणजीत सिंह संधू आज लेंगे शपथ, दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल बनेंगे संधू
  • BJP ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा सांसदों के लिए जारी किया गया व्हिप, आज सभी को सदन में उपस्थित के लिए कहा
  • दिल्ली में आज कांग्रेस CEC की बड़ी बैठक, केरल के उम्मीदवारों पर होगा मंथन, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे बैठक में रहेंगे मौजूद
  • दिल्ली में आज BJP कोर ग्रुप की अहम बैठक, पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों के नाम पर होगा मंथन, अमित शाह और नितिन नवीन लेंगे उम्मीदवारों के नाम पर फैसला

11 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स

ईरान-इजराइल तनाव के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट, 1342 अंक लुढ़का सेंसेक्स

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान - इजराइल युद्ध जल्द ही खत्म होने के ऐलान के बावजूद पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होते नजर नहीं आ रहे हैं।

ईरान-इजराइल तनाव के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट 1342 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Indian Markets Fall Sharply Amid Middle East Tensions |

मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान - इजराइल युद्ध जल्द ही खत्म होने के ऐलान के बावजूद पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होते नजर नहीं आ रहे हैं। इस कारण भारतीय शेयर बाजार में निवेशक सहमे नजर आये। इस बीच विदेशी निधियों की निरंतर निकासी और ब्लू-चिप बैंक शेयरों में बिकवाली के कारण एक दिन की राहत के बाद बुधवार को शुरुआती स्टॉक मार्केट में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली।

11 महीने के निचले स्तर के पास बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

चौतरफा बिकवाली से निफ्टी कारोबार के दौरान 23,850 से नीचे चला गया। सेंसेक्स और निफ्टी अपने 11 महीने के निचले स्तर के पास बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1342.27 अंक यानी 1.72 फीसदी की गिरावट के साथ 76,863.71 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 394.75 अंक यानी 1.63 फीसदी की गिरावट के साथ 23,866.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में 0.39 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 87.46 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 1.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज

निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में लगभग 1.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.36 प्रतिशत तक फिसलकर बंद हुआ। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में गिरावट कुछ सीमित रही। सेक्टोरल आधार पर शेयरों के कारोबार पर नजर डालें तो बाजार में अधिकांश सेक्टरों में कमजोरी देखने को मिली। ऑटो, FMCG, PSU बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, प्राइवेट बैंक, कैपिटल गुड्स, आईटी और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में 1 से 3% तक की गिरावट दर्ज की गई। इसके बीच भी ऑयल एंड गैस और फार्मा सेक्टर के शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली, जिससे इन सेक्टरों ने बाजार में कुछ संतुलन बनाने की कोशिश की।

निवेशकों की संपत्ति में आई करीब 5.28 लाख करोड़ रुपये की कमी

शेयर बाजार में बुधवार की गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.28 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 441.76 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 447.04 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5.28 लाख करोड़ रुपये घटा है। बाजार विनिमय आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 4,672.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। इसके अलावा घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,333.26 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

BSE पर गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या रही अधिक

शेयर एक्सचेंज पर बुधवार को कुल 4,414 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। इसमें से 1,877 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,383 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 154 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 74 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 200 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाल निशान में बंद

बीएसई में सूचीबद्ध सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर आज लाल निशान में यानी गिरावट में बंद हुए। इसमें भी बजाज फाइनेंस का शेयर 5.01 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी के शेयरों में 2.65 फीसदी से लेकर 4.26 फीसदी तक की गिरावट रही। सेंसेक्स के सिर्फ 2 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एनटीपीसी के शेयरों में 0.72 फीसदी की तेजी रही। वहीं सन फार्मा के शेयर 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/missile-attack-on-thai-cargo-ship-near-hormuz-strait/148603

होर्मुज स्ट्रेट के पास थाई कार्गो जहाज पर मिसाइल हमला, तीन क्रू लापता

Related to this topic: