प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

कोरबा में सरेआम चाकूबाजी और मारपीट

कोरबा में सरेआम चाकूबाजी और मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल चाकू जब्त

कोरबा के दीपका में मुख्य मार्ग पर चाकूबाजी और मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद हुआ।

कोरबा में सरेआम चाकूबाजी और मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार वारदात में इस्तेमाल चाकू जब्त

Korba Knife Attack Case: Two Arrested, Weapon Seized |

कोरबा (छत्तीसगढ़)। दीपका थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर खुलेआम हुई चाकूबाजी और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में पी. चंटी बाबू और शुभम यादव शामिल हैं, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी जब्त कर लिया है।

किन्नर समुदाय और पिता-पुत्र में हुआ विवाद

​घटना 2 अक्टूबर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दीपका क्षेत्र में घूम-घूम कर आशीर्वाद देने के दौरान किन्नर समुदाय के सदस्यों और पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और आरोपियों ने सरेआम चाकू निकाल कर हमला कर दिया। 

चाकूबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर हुई इस खूनी झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वारदात के बाद दोनों ही पक्षों ने दीपका थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी मौके से फरार चल रहे थे।

चाकू बरामद, दोनों आरोपी जेल भेजे गए

​दीपका थाने में पदस्थ एएसआई किशन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में दबिश दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों नामजद आरोपियों पी. चंटी बाबू और शुभम यादव को हिरासत में ले लिया। उनके पास से हमले में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। 

यह भी पढ़ें:   सुपौल में संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से जांच तेज, डॉग स्क्वायड को मिला सुराग

Related to this topic: