प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

माइक्रोसॉफ्ट की छंटनी

माइक्रोसॉफ्ट में बड़ी छंटनी, 4,800 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते निवेश के बीच माइक्रोसॉफ्ट ने वैश्विक स्तर पर करीब 4,800 कर्मचारियों को हटाने का फैसला लिया है।

माइक्रोसॉफ्ट में बड़ी छंटनी 4800 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

Microsoft to Lay Off 4,800 Employees Amid AI-Focused Restructuring |

नई दिल्ली,(भारत)। वैश्विक तकनीकी उद्योग में छंटनी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेज़न और ओरैकल जैसी दिग्गज कंपनियों के बाद अब टेक जाइंट माइक्रोसॉफ्ट ने भी अपने वर्कफोर्स को छोटा करने का बड़ा फैसला लिया है। कंपनी अपने वैश्विक कार्यबल से लगभग 4,800 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही है, जो कि उसके कुल स्टाफ का तकरीबन 2.1 प्रतिशत है।

क्यों उठाया माइक्रोसॉफ्ट ने यह कदम?

विशेषज्ञों का मानना है, कि इस बड़े कदम के पीछे कंपनी का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बढ़ता दांव और अपनी कारोबारी रणनीतियों में बदलाव करना है। माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, यह निर्णय कंपनी को अधिक कुशल बनाने और भविष्य की एआई-संचालित योजनाओं को रफ्तार देने के लिए किए जा रहे संगठनात्मक पुनर्गठन का हिस्सा है।

 वित्तीय संतुलन बनाने की  कोशिश

वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई चिप्स और नए डेटा सेंटर्स के निर्माण पर पानी की तरह पैसा बहा रही है। इस भारी-भरकम निवेश को संतुलित करने और अपनी लागत को नियंत्रित करने के लिए कंपनी गैर-जरूरी खर्चों और स्टाफ में कटौती कर रही है। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने स्पष्ट किया है, कि सीधे तौर पर एआई को नौकरियों के खत्म होने की वजह नहीं कहा जा सकता, बल्कि यह वित्तीय संतुलन बनाने की एक कोशिश है।

गेमिंग सेक्टर (Xbox) पर भी पड़ी मार

इस छंटनी का असर माइक्रोसॉफ्ट के सबसे लोकप्रिय गेमिंग डिवीजन Xbox पर भी हुआ है। 4,800 कर्मचारियों में से लगभग 1,600 कर्मचारी Xbox से ही हैं। कंपनी के बयानों से संकेत मिलते हैं कि आने वाले समय में आंतरिक बदलावों का यह दौर अभी और आगे बढ़ सकता है।

क्या एआई का बढ़ता क्रेज है मुख्य कारण?

आजकल माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, मेटा और अमेज़न जैसी बड़ी कंपनियों के बीच एआई मॉडल्स और क्लाउड कंप्यूटिंग में लीडर बनने की होड़ मची है। इसके लिए कंपनियों को भारी पूंजी लगानी पड़ रही है। इन्हीं भारी खर्चों की भरपाई करने के लिए टेक कंपनियां अन्य विभागों के बजट और कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर रही हैं।

कंपनी के मौजूदा वित्तीय हालात

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2026 की शुरुआत में माइक्रोसॉफ्ट का प्रदर्शन बाजार की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा, जिसके चलते इसके शेयरों में भी गिरावट देखी गई। हर वित्त वर्ष की शुरुआत में कंपनी अपनी सभी व्यावसायिक इकाइयों की समीक्षा करती है, और इस बार का पुनर्गठन इसी सालाना प्रक्रिया का नतीजा है। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट की Azure Cloud और AI सेवाएं लगातार आगे बढ़ रही हैं, लेकिन इस क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने कंपनी पर खर्च कम करने का दबाव बना दिया है।

यह भी पढ़ेंः डोडा में भारी बारिश से भूस्खलन, कई घर और दुकानें मलबे में दबीं

Related to this topic: