प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लगातार दूसरे दिन गिरा शेयर बाजार

क्रूड ऑयल संकट से शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों के 1.75 लाख करोड़ डूबे

ईरान - इजरायल, अमेरिका युद्ध के कारण कच्चे तेल में एक बार फिर तेजी लौटी है। इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला जिसका नतीजा ये हुआ कि बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ।

क्रूड ऑयल संकट से शेयर बाजार धड़ाम निवेशकों के 175 लाख करोड़ डूबे

Oil Spike on Iran Tensions Drags Indian Markets Down |

मुंबई। ईरान - इजरायल, अमेरिका युद्ध के कारण कच्चे तेल में एक बार फिर तेजी लौटी है। इस बीच ईरान द्वारा दो ऑयल टैंकरों पर हमले की खबर के बाद वैश्विक स्तर पर तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला जिसका नतीजा ये हुआ कि बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ।

मुनाफा वसूली और तेज बिकवाली बना गिरावट का कारण

निफ्टी 23,700 मार्क से नीचे चला गया है। बाजार ने दिन में कारोबार के दौरान संभलने की कोशिश जरूर की, लेकिन आखिरी 27 मिनट में आयी मुनाफा वसूली और तेज बिकवाली ने पूरे बाजार का मूड बिगाड़ दिया और भारतीय इक्विटी इंडेक्स नेगेटिव नोट पर बंद हुए। इस गिरावट से निवेशकों की करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति साफ हो गई।

सेंसेक्स 1.08 फीसदी और निफ्टी 0.95 फीसदी गिरकर बंद

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 829.29 अंक या 1.08 फीसदी गिरकर 76,034.42 पर और निफ्टी 227.70 अंक या 0.95 फीसदी गिरकर 23,639.15 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 635 अंक टूटकर 55,101 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में भी आज लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट दिखी। पिछले दो दिनों में यह इंडेक्स करीब 6 प्रतिशत तक टूट चुका है। इस दौरान सबसे अधिक गिरावट बैकिंग और ऑटो कंपनियों के शेयरों में देखने को मिली।

डॉलर के मुकाबले फिसली भारतीय करेंसी

मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 30 पैसे की गिरावट के साथ खुला और 92.34 प्रति डॉलर के आसपास पहुंच गया जिससे निवेशकों की चिंताएं और बढ़ गईं हैं। यह रुपये के ऑलटाइम लो स्तर के करीब है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर भारतीय करेंसी पर पड़ रहा है। इससे पहले पिछले सत्र में रुपया 92.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भारत जैसे आयात-निर्भर देश के लिए चिंता का विषय हैं, क्योंकि इससे चालू खाते का घाटा और महंगाई दोनों बढ़ सकते हैं।

वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के पार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ग्लोबल बेंचमार्क Brent crude करीब 8.98% उछलकर 100.24 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड का भाव भी लगभग 95 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ गयाहै। होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे ऑयल टैंकरों पर ईरान के हमले ने क्रूड की सप्लाई को लेकर चिंताएं और बढ़ा दी है।

निवेशकों की संपत्ति में आई करीब 1.75 लाख करोड़ की कमी

गुरुवार की गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.75 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 440.15 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 441.90 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.75 लाख करोड़ रुपये घटा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बुधवार को 6,267.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। मार्च में अब तक FIIs सात सत्रों में 39,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली कर चुके हैं।

बाजार में गिरने वाले शेयरों की संख्या रही ज्यादा

शेयर बाजार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर गुरुवार को कुल 4,404 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर गिरने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। इसमें से 2,516 शेयरों में गिरावट देखी गई जबकि 1,715 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। 173 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 68 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 378 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर गिरावट में बंद

शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर आज गिरावट में बंद हुए। इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 4.23 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में 2.90 फीसदी से लेकर 3.60 फीसदी तक की गिरावट रही।

सिर्फ पांच शेयरों में तेजी, एनटीपीसी टॉप गेनर

सेंसेक्स के सिर्फ 5 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में 2.79 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.05 फीसदी से लेकर 1.64 फीसदी की चढ़कर बंद हुए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/india-rejects-pakistans-claims-on-afghanistan-tensions/148843

पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का पलटवार, कहा— आतंकवाद के मुद्दे पर उसकी विश्वसनीयता शून्य

Related to this topic: