प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

झालावाड़ में कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम

झालावाड़ में कमर्शियल गैस सिलेंडर 63 रुपये महंगा, घरेलू LPG के दाम स्थिर

झालावाड़ में 1 अक्टूबर 2026 से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 63 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद सिलेंडर का दाम 2,908.50 रुपये हो गया है, जबकि सितंबर में यह 2,845.50 रुपये था।

झालावाड़ में कमर्शियल गैस सिलेंडर 63 रुपये महंगा घरेलू lpg के दाम स्थिर

झालावाड़ में कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम |

झालावाड: आज 01 अक्टूबर 2026 से महीने की पहली तारीख में कर्मिशियल सिलेंडर की कीमत एक साथ 63 रुपये बढ़ गई है। इस बढ़ी हुई कीमत से व्यावसायिक रूप से अपना रोजगार चला रहे छोटे-छोटे दुकानदार ठेला संचालक जो रोजमर्रा के काम कर अपना परिवार चलाते हैं ऐसे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। हालांकि घरेलू सिलेंडर में कोई कीमत नही बढ़ाई गई है। बढ़ी हुई कीमत आज से ही लागू हो गई है। इसका प्रभाव सुबह के समय सिलेंडर लेने गैस एजेंसी पहुंचे उपभोक्ताओं को नजर आया। 

छोटे दुकानदारों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ

नई कीमत आज 1 अक्टूबर से लागू हो गई है, हालांकि यह सिलेंडर आम उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर की अपेक्षा महंगा पड़ता है। ऐसे में कीमत बढ़ने से इसका उपयोग करने वाले छोटे-छोटे चाय पानी की दुकान चलाने वाले उपभोक्ताओं को आर्थिक परेशानी होगी। पिछले महीने में इसकी कीमत 2,845 रुपये 50 पैसे थी। झालावाड़ की गैस एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार कमर्शियल सिलेंडर बढ़ी हुई कीमत लागू होने से महंगा हो गया है। हालांकि तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। 

अक्टूबर से कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े

गौरतलब है कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी की कीमत में संशोधन करतीं हैं। इस कमी के बाद अब 1 अक्टूबर को कीमत बढ़ने के बाद 2908.50 रुपये हो गया है। गौरतलब है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं होने से उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। इस मामले में झालावाड़ इंडियन गैस एजेंसी के प्रतिनिधी बालमुकंद ने बताया कि बढ़ी हुई कीमत आज से लागू हो गई है। 

ये भी पढ़ें- झालावाड़ की खानपुर मंडी में हम्मालों की हड़ताल, मजदूरी बढ़ाने समेत कई मांगें
 

Related to this topic: