प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सेंसेक्स 1,092 अंक गिरा..

सेंसेक्स 1,092 अंक गिरा, निफ्टी भी 359 अंक गिरा

मुंबई। पश्चिम एशिया में अमेरिका - ईरान के बीच जारी तनाव के बीच मौसम विभाग ने बारिश के अनुमान को पहले के मुकाबले...

सेंसेक्स 1092 अंक गिरा निफ्टी भी 359 अंक गिरा

सेंसेक्स 1,092 अंक गिरा, निफ्टी भी 359 अंक गिरा |

मुंबई। पश्चिम एशिया में अमेरिका - ईरान के बीच जारी तनाव के बीच मौसम विभाग ने बारिश के अनुमान को पहले के मुकाबले घटा दिया है। मौसम विभाग ने मॉनसून बारिश का पूर्वानुमान 92% से घटाकर 90% कर दिया है। इससे देश में खाद्यान्न उत्पादन और आर्थिक मोर्चे पर चिंता गहराने लगी है। बारिश कम हुई तो ईरान युद्ध के बाद आर्थिक संकट का दूसरा कारण बन सकता है। इससे निवेशकों में निराशा का माहौल दीखा जिसका असर आज भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिला। अंतिम घंटों में तेज बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद हुए।

शेयर बाजार में कारोबार बंद होने के समय सेंसेक्‍स 1092 अंक या 1.45 फीसदी टूटकर 74,775 पर आ गया जबकि निफ्टी 359 अंक या 1.50 फीसदी गिरकर 23,547 पर बंद हुआ। वहीं मिडकैप करीब 1 फीसदी और स्‍मॉलकैप 1.30 फीसदी तक गिर गया।

शेयर बाजार में आज भारी उतार चढ़ाव दिखा। दिन-भर के पूरे कारोबार के दौरान सेंसेक्स अपने ऊपरी स्तर से 1600 अंक और निफ्टी 500 से ज्यादा अंक टूटा था। सुबह कारोबार की शुरुआत तेजी से हुई। सेंसेक्स 121 अंक चढ़कर 75,988 और निफ्टी 5 अंक गिरकर 23,902 के स्तर पर खुला था। फिर 3 बजे से पहले सेंसेक्स 450 अंक गिरकर 75,531 और निफ्टी 130 अंक गिरकर 23,773 के स्तर पर आ गया। इसके बाद 3 बजे बाजार में अचानक बड़ी गिरावट आई। तब सेंसेक्स करीब 950 अंक गिरकर 74,589 और निफ्टी 300 अंक गिरकर 23,484 के दिन के निचले स्तर पर आ गया था।

अमेरिका और ईरान 60 दिन के संघर्षविराम के लिए सहमत हुए हैं। इसका असर अंतर्राष्ट्रीय क्रूड बाजार पर दिखा और ब्रेंट क्रूड भी 1.6 फीसदी गिरावट के साथ 92.21 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

आज की गिरावट में सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। पावरग्रिड में सबसे ज्यादा 4 फीसदी गिरावट रही। इसके अलावा इंडिगो, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, सन फार्मा, एनटीपीसी, रिलायंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल, बीईएल और हिंदुस्तान यूनिलीवर में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, लार्सन एंड टुब्रो और एशियन पेंट्स में तेजी रही। शेयर मार्केट में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/gang-involved-in-recruitment-in-central-forces-by-making-fake-residence/209531

Related to this topic: