प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

सेंसेक्स निचले स्तर से 343 अंक चढ़ा

रूपये की गिरावट से बिगड़ी शेयर बाजार की चाल, लगातार चौथे दिन लाल निशान में हुआ बंद

रुपये में ऐतिहासिक गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली का असर आज भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिला। नहीं इस वजह से आज दिन भर बाजार में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला।

रूपये की गिरावट से बिगड़ी शेयर बाजार की चाल लगातार चौथे दिन लाल निशान में हुआ बंद

रूपये की गिरावट से बिगड़ी शेयर बाजार की चाल, लगातार चौथे दिन लाल निशान में हुआ बंद

सेंसेक्स निचले स्तर से 343 अंक चढ़ा, निफ्टी में 90 अंकों की रिकवरी

मुंबई।
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली का असर आज भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिला। नहीं इस वजह से आज दिन भर बाजार में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला। परन्तु बाजार बंद होने से कुछ घंटे  पहले शेयरों में तेजी दिखी जिससे BSE बेंचमार्क सेंसेक्स ने आज अपने इंट्राडे लो लेवल से 343.17 अंकों की रिकवरी दर्ज की, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स अपने दिन के न्यूनतम स्तर से 95 अंक चढ़कर बंद हुआ। हालांकि दिन भर की भारी अस्थिरता के बाद शेयर बाजार बुधवार को भी लाल निशान में बंद हुआ। आज सेंसेक्स मामूली रूप से 31.46 अंक या 0.04% टूटकर 85,106.81 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 46.21 अंक या 0.18% लुढ़ककर 25,986 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 37 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली से आज बाजार का सेंटीमेंट खराब रहा। ब्रॉडर मार्केट में गिरावट और भी तेजी रही। यह लगातार चौथा दिन है जब सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। हालांकि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 90 के पार रिकॉर्ड लो लेवल पर पहुंचने से आईटी शेयरों में उछाल दर्ज किया गया है। लेकिन पीएसयू बैंकिंग, ऑटो, मेटल, रियल्टी और FMCG, सेक्टर के शेयरों ने बाजार को ऊपर उठने नहीं दिया।

आज के कारोबार में सबसे अधिक गिरावट बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 3 प्रतिशत गिर गया। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो शेयरों के इंडेक्स भी 1 फीसदी से अधिक टूट गए। हालांकि आईटी और प्राइवेट बैकिंग शेयरों में तेजी से मार्केट को कुछ हद तक सपोर्ट मिला।

शेयर बाजार की आज की गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.79 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 469.66 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 472.46 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.79 लाख करोड़ रुपये घटा है। 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज कुल 1,481 शेयरों में कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,682 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,554 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 153 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 85 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 289 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

आज चढ़ने वाले शीर्ष शेयर  

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। एशियन पेंट्स के शेयर 3.17 प्रतिशत की सबसे अधिक बढ़ोतरी हासिल की। टीसीएस के शेयरों में 1.41 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। मारुति सुजुकी के शेयर 0.83 चढ़कर बंद हुए। इसके बाद भारती एयरटेल के शेयर 0.59 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुए और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.54 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलिवर में 0.50 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर 0.91 फीसदी से लेकर 1.37 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

आज गिरने वाले शीर्ष शेयर 

सेंसेक्स के बाकी 20 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 2.13 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। जबकि टाइटन में 1.86 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.79 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई है, जबकि NTPC के शेयर 1.72 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुए। इसके अलावा, SBI के शेयरों में 1.69 प्रतिशत की गिरावट आई है।

इसे भी पढ़ेंः

डालर के मुकाबले रूपया नब्बे पार, ऐतिहासिक गिरावट से शेयर मार्केट भी गिरा

https://www.primenewsnetwork.in/india/historic-fall-rupee-crosses-90-against-dollar/99746

Related to this topic: