Stock Market : वैश्विक स्तर पर अमेरिका–ईरान के तनाव के बावजूद भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार हफ्ते के...
Stock Market : वैश्विक स्तर पर अमेरिका–ईरान के तनाव के बावजूद भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार हफ्ते के आखिरी दिन तेजी का माहौल देखने को मिला। गुरूवार की गिरावट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और आईटी शेयरों में कमजोरी के कारण आज बाजार की शुरुआत दबाव के साथ हुई थी। लेकिन शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में खरीदारी लौटी और दोनों सूचकांकों ने तेजी पकड़ ली। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 25,663.55 का इंट्राडे उच्च स्तर छुआ। हालांकि अंतिम घंटे में कुछ मुनाफावसूली देखी गई, फिर भी बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ।
शुक्रवार को हफ्ते के अंतिम दिन कारोबार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 316.57 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,814.71 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 116.90 अंक यानी 0.46 प्रतिशत चढ़कर 25,571.25 पर बंद हुआ।उतार चढ़ाव वाले माहौल में इस पूरे हफ्ते बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों में हल्की बढ़त रही।
मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 31 पैसे गिरकर 90.99 (अस्थायी) पर बंद हुआ। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत गिरकर 71.44 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया। सेक्टोरल आधार पर प्रदर्शन को देखें तो आईटी इंडेक्स लगभग 1 प्रतिशत गिरा और मीडिया शेयरों में भी कमजोरी रही। इसके अलावा सभी प्रमुख सेक्टर हरे निशान में बंद हुए।
पावर, मेटल, कैपिटल गुड्स और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1 से 2 प्रतिशत तक की तेजी रही। ब्रॉडर इंडेक्सों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 466.95 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 465.22 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.73 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 880.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक भी 596.28 करोड़ रुपये के शेयरों के शुद्ध बिकवाली की थ।
शेयर मार्केट में आज की तेजी से निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.73 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 466.95 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 465.22 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.73 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।
शेयर मार्केट में सूचीबद्ध बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एनटीपीसी के शेयरों में 2.73 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद लार्सन एंड टुब्रो हिंदुस्तान यूनिलीवर बजाज फाइनेंस और पावरग्रिड के शेयरों में 1.44 फीसदी से लेकर 2.37 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। सेंसेक्स में लिस्टेड शेष 8 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी टेक महिंद्रा का शेयर 1.75 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, इंफोसिस, इटरनल, एचसीएल टेक और भारती एयरटेल के शेयरों में 0.76 फीसदी से लेकर 1.23 फीसदी तक की गिरावट रही।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101