प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

निफ्टी 71.60 अंक गिरकर 26,178.70 पर हुआ बंद

शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ हुआ बंद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत पर और अधिक टैरिफ की धमकी तथा वैश्विक उथल पुथल के चलते भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट देखने को मिली।

शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ हुआ बंद

फाइल फोटो |

मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत पर और अधिक टैरिफ की धमकी तथा वैश्विक उथल पुथल के चलते भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट देखने को मिली। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और हैवीवेट शेयरों में मुनाफावसूली की वजह से बाजार के सेंटीमेंट पर दबाव देखा गया।

सेंसेक्स 322 अंक लुढ़का, निफ्टी 71.60 अंक गिरकर 26,178.70 पर हुआ बंद

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 376.28 अंक या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 85,063.34 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 71.60 अंक या 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 26,178.70 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे अधिक ऑयल एंड गैस और एनर्जी शेयरों में देखने को मिली।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 12 पैसे चढ़कर 90.18 पर बंद

मुद्रा बाजार में रुपये की विनिमय दर में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर मंगलवार को विराम लगा और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे चढ़कर 90.18 (अस्थायी) पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर सूचकांक में गिरावट के बीच रुपया मजबूत हुआ है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.22 पर खुला और 90.08 से 90.25 के दायरे में कारोबार करने के बाद 90.18 (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे अधिक है।

घटकर 479.45 लाख करोड़ रुपये हो गया BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप

शेयर बाजार में मंगलवार को इंफ्रा, मीडिया और कैपिटल गुड्स शेयरों के इंडेक्स भी 0.6 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर आईटी, फार्मा, PSU बैंक और मेटल इंडेक्स में 0.3 फीसदी से लेकर 1.7 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। मार्केट में गिरावट की वजह से निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.35 लाख करोड़ रुपये की कमी हो गयी। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 479.45 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 480.80 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.35 लाख करोड़ रुपये घटा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में आज कुल 4,349 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,661 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,520 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 168 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 143 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 125 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

आज चढ़ने वाले प्रमुख शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 2.87 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और टीसीएस के शेयर 1.28 फीसदी से लेकर 1.75 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

आज गिरने वाले प्रमुख शेयर

सेंसेक्स के 12 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी ट्रेंट का शेयर 8.62 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और इंडिगो के शेयरों में 1.81 फीसदी से लेकर 4.42 फीसदी तक की गिरावट रही।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/information-about-a-bomb-in-the-kashi-express-created-panic-at-mau-station/103848

काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मऊ स्टेशन पर मचा हड़कंप, जांच में नहीं मिला कुछ संदिग्ध

Related to this topic: