ईरान ने अमेरिका के साथ पश्चिम एशिया में शांति के लिए दूसरे दौर की बातचीत की खबरों को खारिज कर दिया है। साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में फिर से नाकेबंदी की स्थिति बन गयी है।
मुंबई। ईरान ने अमेरिका के साथ पश्चिम एशिया में शांति के लिए दूसरे दौर की बातचीत की खबरों को खारिज कर दिया है। साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में फिर से नाकेबंदी की स्थिति बन गयी है। इस वजह से दुनिया भर में कच्चे तेल की आपूर्ति का संकट गहराने लगा है। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने की आशंका से क्रूड की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौटी है। इस असर से यूरोपीय देशों के साथ ही भारतीय के शेयर बाजार भी अछूते नहीं रहे और बाजार पूरी तरह बिकवाली के मूड में नजर आया।
शुरुआती तेजी के बाद बाजार हुआ सुस्त
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत मजबूत रही। लेकिन दोपहर बाद ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली हावी हो गई। इससे इंडेक्स अपनी ऊंचाई पर टिक नहीं पाए और अंत में मामूली बढ़त के साथ लगभग सपाट बंद हुए। सेंसेक्स ने दिन के 78,942 अंकों के हाई से करीब 422 अंक नीचे फिसल गया और लो से करीब 317 अंक ऊपर 78,520 पर बंद हुआ। इसी प्रकार निफ्टी 24,480 अंक के के हाई से करीब 116 अंक नीचे और लो से करीब 123 अंक ऊपर 24,364 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में 27 अंक की मामूली बढ़त, निफ्टी 25350 के पार
सोमवार को शेयर मार्केट में भारी उतार चढ़ाव के बीच कारोबार के अंत में सेंसेक्स 26.76 पॉइंट्स या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 78,520.30 पर बंद हुआ। निफ्टी 11.30 पॉइंट्स या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 24,364.85 पर बंद हुआ।
रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले गिरावट
मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 19 पैसे गिरकर 93.10 (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 92.92 पर खुला। हालांकि जल्द ही और गिरावट के साथ यह 93 के स्तर से नीचे चला गया तथा 93.08 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 19 पैसे कम है। रुपया बुधवार को 92.89 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा बाजार गुड़ी पड़वा के मौके पर गुरुवार को बंद थे। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी डॉलर में मजबूती एवं विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने से घरेलू मुद्रा दबाव में है।
आईटी-रियल्टी दबाव में, ऑटो-बैंकिंग ने दिया सहारा
सेक्टरों के आधार पर आज के कारोबार पर नजर डालें तो आईटी और रियल्टी सेक्टर ने मार्केट पर काफी दबाव बनाया। लेकिन ऑटो और पीएसयू बैंक ने मार्केट को सहारा दिया। ब्रोडर लेवल पर मिडकैप और स्मॉलकैप में आज बिकवाली का काफी दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.2% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4% की गिरावट दर्ज की गई। विभिन्न सेक्टरों की बात करें तो IT, Telecom और Realty सेक्टर में 0.5% की गिरावट आई, जबकि Auto, Oil & Gas, Media, Power, Energy और PSU Bank सेक्टर में 0.3% से 1% के बीच बढ़त दर्ज की गई।
निवेशकों की संपत्ति में बड़ी गिरावट
सोमवार को कारोबार के दौरान निवेशकों की पूंजी ₹19,285.49 करोड़ घट गई है। पिछले हफ्ते 17 अप्रैल 2026 की क्लोजिंग के समय बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,65,64,461.51 करोड़ था। लेकिन आज 20 अप्रैल 2026 को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,65,45,176.02 करोड़ पर आ गया।
बाजार में गिरावट वाले शेयरों की संख्या ज्यादा
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर आज 4578 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1840 शेयर चढ़कर बंद हुए जबकि 2548 शेयरों में गिरावट रही। इस दौरान 190 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 199 शेयर एक साल के हाई और 31 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 16 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 9 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
ट्रेंट और एसबीआई चमके, एलएंडटी में गिरावट
कारोबार के दौरान सेंसेक्स पर लिस्टेड 30 शेयरों में से सिर्फ 12 बढ़त के साथ बंद हुए हैं। इनमें से सबसे अधिक तेजी आज ट्रेंट, एसबीआई और एशियन पेंट्स में रही। वहीं दूसरी तरफ एलएंडटी, बीईएल और एचसीएलटेक में आज सबसे अधिक गिरावट रही।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/yogi-adityanath-in-purulia-claims-tmcs-khela-is-over/175927
पुरुलिया में गरजे योगी आदित्यनाथ, बोले- 'दीदी' का खेल खत्म