प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सैफ अली खान केस में नया मोड़

सैफ अली खान हमले के आरोपी की कोर्ट में अजीब मांग, कबूलना चाहता है जुर्म

सैफ अली खान पर जनवरी 2025 में हुए चाकू हमले के मामले में आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शेख ने अदालत में अपना जुर्म कबूल करने की इच्छा जताई है।

सैफ अली खान हमले के आरोपी की कोर्ट में अजीब मांग कबूलना चाहता है जुर्म

सैफ अली खान केस में नया मोड़ (File Photo) |

मुंबई: सैफ अली खान पर हमले के मामले में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शेख ने अदालत में याचिका दायर कर अपना जुर्म कबूल करने की अपील की है। शरीफुल ने अफसोस जताते हुए सजा कम करने की अपील की है। बचाव पक्ष के वकील विपुल दुशिंग ने कहा, मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने अपना जुर्म कबूल करने की इच्छा जताते हुए अदालत से नरमी बरतने की अपील की है।

शरीफुल शेख पर डकैती समेत कई आरोप तय

इस महीने की शुरुआत में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जीपी देशमुख ने शरीफुल इस्लाम शेख के खिलाफ आरोप तय किए थे, जिससे मुकदमे का रास्ता साफ हो गया था। उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत घातक हथियार से डकैती, गंभीर चोट पहुंचाने और घर में जबरन घुसने के साथ-साथ विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियमों के संबंधित प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं।

सैफ अली खान पर चाकू से हमला

यह मामला 16 जनवरी, 2025 का है, जब एक घुसपैठिए ने कथित तौर पर बांद्रा स्थित सैफ अली खान के 12वीं मंजिल के अपार्टमेंट में उन पर कई बार चाकू से हमला किया था। 54 वर्षीय अभिनेता का लीलावती अस्पताल में आपातकालीन ऑपरेशन हुआ और पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(इनपुट: ANI)

ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर IIT मद्रास ने लॉन्च किया नया खेल 'फिबॉल'
 

Related to this topic: