आदित्य सील ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए अपने फैंस को जल्द ही पिता बनने की खुशखबरी दी है।
Bollywood News: बॉलीवुड कपल आदित्य सील और अनुष्का रंजन शादी के पांच साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं। इस मशहूर कपल के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। आदित्य सील ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए अपने फैंस को खुशखबरी दी है। टीवी एक्टर आदित्य सील की पत्नी अनुष्का रंजन मां बनने वाली हैं। पत्नी की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर देने के बाद से ही एक्टर आदित्य सील और अनुष्का रंजन को ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं।
आदित्य सील ने साझा की तस्वीरें
आदित्य सील ने सोशल मीडिया में बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीर में आदित्य ब्लैक कलर की टीशर्ट-पैंट में नजर आ रहे हैं। उनकी टी-शर्ट के बैक साइड पर बाप लिखा हुआ है। अनुष्का भी ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। वे अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में बॉलीवुड कपल एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए स्माइल दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैन्स दे रहे बधाई
एक तस्वीर में आदित्य अपनी पत्नी के बेबी बंप पर हाथ रखे दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का ने भी आदित्य के हाथ को पकड़ रखा है। आदित्य ने तस्वीरों को साझा करते हुए खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि ''मैंने सौ साल इंतजार किया है, लेकिन तुम्हारे लिए मैं दस लाख साल और इंतजार कर सकता हूं। मुझे किसी चीज ने तैयार नहीं किया था कि तुम्हारा होना मेरे लिए कितना बड़ा सौभाग्य साबित होगा।'' आदित्य सील और अनुष्का रंजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस और सेलेब्स कपल को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।