'प्रीतम एंड पेड्रो' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए तारीफें बटोर रहे वीर हिरानी इन दिनों छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।
Entertainment News: 'प्रीतम एंड पेड्रो' में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए तारीफें बटोर रहे वीर हिरानी फिलहाल थोड़ा आराम करने, अच्छी खाने का मजा लेने और दोस्तों के साथ यादगार पल बिताने में वक्त बिता रहे हैं। वीर हिरानी अपनी सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' की जबरदस्त सफलता के बाद अब खुद के लिए वक्त निकालते हुए लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। अपने इस गेटवे से अपना फन लुक शेयर करते हुए वीर ने वेकेशन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वाइब को एंजॉय करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "छुट्टियां ऐसे मना रहा हूं जैसे मुझे वापस नौकरी मिल गई हो।"
सर्फिंग और दोस्तों संग मस्ती करते आए नजर
वीर तस्वीरों में सर्फिंग करने से लेकर दोस्तों संग हंसी-मजाक और मजेदार खाना खाते हुए हर लुक में अपना एलिमेंट दिखाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में यह कह सकते हैं कि यह उनके द्वारा लिया जाने वाला जरूरी ब्रेक है। खास कर के तब जब उन्होंने 'प्रीतम एंड पेड्रो' में बेहद शानदार तरीके से अपने किरदार को निभाया है। राजकुमार हिरानी द्वारा 'राजकुमार हिरानी फिल्म्स' के बैनर तले प्रोड्यूस की गई इस सीरीज को अविनाश अरुण द्वारा डायरेक्ट किया गया है। इस तरह से अपने रिलीज़ के साथ यह 6-एपिसोड वाली सीरीज़ हर जगह सुर्खियों का विषय बन गई है।
अब वेकेशन एंजॉय कर रहे एक्टर
सीरीज के किरदारों की बात करें तो इसमें अरशद वारसी एक टेक-चैलेंज्ड कॉप यानी 'पेड्रो' का किरदार निभा रहे हैं, जबकि वीर हिरानी ने शार्प यंग हैकर प्रीतम का रोल निभाया है। इस सीरीज में विक्रांत मैसी, मोना सिंह और सत्यदीप मिश्रा ने भी अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीता है, जहां इस शो में सामाजिक मुद्दों को मजेदार दोस्ती और साइबर क्राइम की रोमांचक रिसर्च के साथ दिखाया गया, वहीं अरशद वारसी और वीर हिरानी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों का दिल जीत लिया। दर्शकों ने वीर को उनके नेचुरल कॉन्फिडेंस, सहज अंदाज और चार्म के साथ इस किरदार को निभाने के लिए खूब प्यार दिया। एक कमाल के प्रोजेक्ट के जरिए शानदार परफॉर्मेंस देने के बाद कहना होगा कि वीर इस वेकेशन के हकदार हैं। इस तरह से अब वीर हिरानी हाल के समय में अपने खाली समय को खूब एंजॉय कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- उज्जैन में 20 वर्षीय युवती से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो आरोपियों पर FIR दर्ज