प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

अशनूर कौर का सफर खत्म

अशनूर कौर का सफर हुआ खत्म, एविक्शन पर सोशल मीडिया में मचा......

बिग बॉस 19 अपने ग्रैंड फिनाले से सिर्फ एक हफ्ते दूर है, लेकिन इससे पहले घर में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। एक विवाद के बाद अशनूर कौर शो से बाहर हो गईं।

अशनूर कौर का सफर हुआ खत्म एविक्शन पर सोशल मीडिया में मचा

Ashnoor Kaur BB19 Exit HotBuzz |

अशनूर कौर शो से बाहर

बिग बॉस 19 अपने ग्रैंड फिनाले से सिर्फ एक हफ्ते दूर है, लेकिन इससे पहले घर में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। एक विवाद के बाद अशनूर कौर शो से बाहर हो गईं। उनके एविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई दर्शक इसे शो का सबसे गलत एविक्शन बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे सही फैसला मान रहे हैं।

कैसे हुईं अशनूर बेघर?

कुछ दिन पहले एक टास्क के दौरान अशनूर कौर ने तान्या मित्तल पर लकड़ी से वार कर दिया था। यह घटना तेजी से चर्चा में आई और कई घरवालों ने भी इसकी कड़ी आलोचना की।

वीकेंड का वार पर सलमान खान की फटकार

शनिवार के एपिसोड में सलमान खान ने अशनूर को इस हरकत पर जमकर लताड़ा। उन्होंने साफ कहा कि, जो लोग हाथापाई करते हैं, उनके लिए बिग बॉस के घर में कोई जगह नहीं है। इसी वजह से तुरंत फैसला लेकर अशनूर को घर से बाहर कर दिया गया।

अशनूर का भावुक विदाई पल

एविक्शन के बाद अशनूर खुद को संभाल नहीं पाईं और फूट-फूटकर रो पड़ीं। उनके रोते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन पर फैंस मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

फैंस की राय— कोई सही, कोई गलत

  • कुछ यूजर्स का कहना है कि हिंसा के बाद यह सही कदम था।
  • वहीं कई नेटिजंस इसे अन्यायपूर्ण एविक्शन बता रहे हैं।

यह भी पढ़े: बिग बॉस 19: अशनूर के बाहर किए जाने की मांग

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/bigg-boss-19-ashnoor-faces-eviction-demand/99108