शुक्रवार को रिलीज हुई अजय देवगन और रकुल प्रीत की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया।
अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ का ओपनिंग डे कलेक्शन
शुक्रवार को रिलीज हुई अजय देवगन और रकुल प्रीत की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 8.50 करोड़ रुपये कमाए। अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक एज-गैप लव स्टोरी है, जिसमें माधवन रकुल प्रीत के पिता का किरदार निभाते हैं।
दुलकर सलमान की ‘कांथा’ का पहला दिन
साउथ स्टार दुलकर सलमान की फिल्म ‘कांथा’ ने भी पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की। ,पहले दिन फिल्म ने 4 करोड़ रुपये की कमाई की। 1950 के दशक की पृष्ठभूमि में बनी इस कहानी में एक जुनूनी फिल्ममेकर और उसके बेटे के रिश्ते की खटास को दिखाया गया है।
यामी गौतम की ‘हक’ की कमाई घटी
आठ दिन पहले रिलीज हुई ‘हक’ का कलेक्शन अब लाखों में सिमट गया है। 8वें दिन फिल्म ने सिर्फ 65 लाख कमाए और कुल कलेक्शन 14.65 करोड़ रुपये पर पहुंचा है। फिल्म अभी तक अपना बजट नहीं निकाल पाई है।
रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ भी हुई धीमी
रिलीज के आठ दिन बाद ‘द गर्लफ्रेंड’ ने 8वें दिन 93 लाख रुपये कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन 12.23 करोड़ तक ही पहुंच पाया है। अलग तरह की लव स्टोरी होने के बावजूद फिल्म गति नहीं पकड़ सकी।
यह भी पढ़े: बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/hak-girlfriend-strong-jatadhara-falls/97592