‘दे दे प्यार दे 2’ का सोमवार का कलेक्शन
सोमवार यानी चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली। अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’, दुलकर सलमान की ‘कांथा’, यामी गौतम की ‘हक’ और रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’—इन सभी फिल्मों का सोमवार का कलेक्शन सामने आ चुका है।
- सोमवार की कमाई: 4.25 करोड़ रुपये
- रविवार की कमाई: 13.75 करोड़ रुपये
- अब तक कुल कमाई: 39 करोड़ रुपये
वीकएंड में मजबूत कमाई करने के बाद फिल्म सोमवार के दिन काफी गिरावट का शिकार हुई। अजय देवगन, रकुल प्रीत और आर. माधवन की यह फिल्म सोमवार के टेस्ट में कमजोर रही।
कांथा’ की कमाई में गिरावट
दुलकर सलमान की साउथ फिल्म की कमाई भी सोमवार को कम ही रही।
- सोमवार की कमाई: 1.65 करोड़ रुपये
- रविवार की कमाई: 4.35 करोड़ रुपये
- कुल कमाई: 15.50 करोड़ रुपये
फिल्म की रफ्तार शुरू से ही धीमी दिख रही है और चौथे दिन यह और नीचे आ गई।
‘हक’ और ‘द गर्लफ्रेंड’ की कमाई लाखों तक सीमित
यामी गौतम की ‘हक’
- सोमवार की कमाई: 35 लाख रुपये
- रविवार की कमाई: 1.20 करोड़ रुपये
- कुल कमाई: 17.30 करोड़ रुपये
रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’
- सोमवार की कमाई: 50 लाख रुपये
- कुल कमाई: 16 करोड़ रुपये
दोनों फिल्मों की कमाई अब लाखों में सिमट गई है, और कलेक्शन का ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है।
यह भी पढ़े: निक जोनस ने ‘वाराणसी’ की टीम को दी बधाई
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/nick-congratulates-varanasi-team/97868