प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं दीपिका पादुकोण

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं दीपिका पादुकोण, ओवरसाइज़्ड शर्ट और सनग्लासेस के साथ पूरा किया लुक

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आए। दीपिका ओवरसाइज़्ड शर्ट, ढीली जींस, सनग्लासेस और टैन शोल्डर बैग में स्टाइलिश दिखीं, जबकि रणवीर कार में बैठे नजर आए।

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं दीपिका पादुकोण ओवरसाइज़्ड शर्ट और सनग्लासेस के साथ पूरा किया लुक

Deepika Padukone Spotted At Airport (File Photo) |

मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले कुछ महीनों से कैमरे से दूर रहे हैं, लेकिन हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। पैपराजी ने उनका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दीपिक एयरपोर्ट पर एक स्टाइलिश आउटफिट में नज़र आईं। इस दौरान रणवीर भी कार में बैठे दिखाई दिए। हालांकि दोनों कैमरों से बचने की कोशिश करते दिखाई दिए। 

बेटी के कैमरे से रखा दूर

एक्ट्रेस ने हल्के नीले रंग की धारीदार ओवरसाइज़्ड शर्ट, ढीली नीली जींस पहनी थी और टैन रंग का शोल्डर बैग कैरी किया था। उन्होंने अपने लुक को डार्क सनग्लासेस और करीने से बंधे बालों के बन से पूरा किया। बता दें, एक्ट्रेस ने सितंबर 2024 में बेटी दुआ को जन्म दिया था। तब से, इस जोड़े ने अपने पारिवारिक जीवन की कुछ ही झलकियां शेयर की हैं। उन्होंने अपनी बेटी को कैमरे से काफी हद तक दूर रखा है।

कपल ने इस साल के शुरुआत में पोस्ट करते हुआ बताया... 

इस साल की शुरुआत में दीपिका और रणवीर ने एक साथ इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी के बारे में बताया। पोस्ट में दीपिका एक प्रेगनेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए थीं, जिस पर पॉजिटिव रिजल्ट दिख रहा था, जबकि कैप्शन में सिर्फ बुरी नजर वाले इमोजी थे। इस घोषणा के बाद फैंस और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई संदेश भेजे। 

ऐसे हुई दोनों की मुलाकात

बता दें, दोनों की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के सेट पर हुई थी और बाद में उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया, जिससे वे बॉलीवुड के सबसे चर्चित ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन कपल्स में से एक बन गए।

(इनपुट: ANI)

ये भी पढे़ं- कम समय में बनाएं स्वादिष्ट नास्ता, ये आसान रेसिपी आएंगी बेहद काम
 

Related to this topic: