प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दीपिका पादुकोण का बड़ा बयान

दीपिका पादुकोण का बड़ा बयान: शरीर और दिमाग के लिए आठ घंटे काम काफी मां बनने के बाद बदली कई प्राथमिकताएँ

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिर एक बार साफ कहा है कि इंसान के शरीर और दिमाग के लिए दिन में आठ घंटे काम करना पर्याप्त है।

दीपिका पादुकोण का बड़ा बयान  शरीर और दिमाग के लिए आठ घंटे काम काफी  मां बनने के बाद बदली कई प्राथमिकताएँ

आठ घंटे काम की मांग पर दीपिका का दोबारा जोर

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिर एक बार साफ कहा है कि इंसान के शरीर और दिमाग के लिए दिन में आठ घंटे काम करना पर्याप्त है। उन्होंने बताया कि नई मांओं को काम पर लौटते समय सबसे ज़्यादा जरूरत सहयोग और समझ की होती है। आठ घंटे की शिफ्ट की उनकी मांग के बाद इंडस्ट्री में बहस शुरू हो गई थी, और इसी दौरान ‘स्पिरिट’ व ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल जैसी कुछ बड़ी फिल्में उनके हाथ से निकल भी गईं। फिर भी दीपिका अपने फैसले पर कायम हैं।

जरूरत से ज्यादा काम को सामान्य बना दिया गया

हार्पर बाजार इंडिया से बातचीत में दीपिका ने कहा कि आजकल लगातार लंबे समय तक काम करना सामान्य बना दिया गया है। उनके शब्दों में— “हम थकान को प्रतिबद्धता समझ लेते हैं, जबकि इंसान तभी अच्छा काम करता है जब वह मानसिक और शारीरिक रूप से फिट हो।”

ऑफिस में सिर्फ आठ घंटे की शिफ्ट

दीपिका ने बताया कि उनके अपने ऑफिस में सोमवार से शुक्रवार तक केवल आठ घंटे का काम होता है। उनकी टीम में मेटरनिटी और पटरनिटी नीतियाँ हैं, और उनका मानना है कि
“बच्चों को काम पर लाना सामान्य होना चाहिए।”

मां बनने के बाद बदली प्राथमिकताएँ

दीपिका ने यह भी कहा कि बेटी दुआ के जन्म के बाद उनकी सोच और प्राथमिकताओं में बड़ा बदलाव आया है। अब उनके लिए सफलता का अर्थ है— शारीरिक और भावनात्मक रूप से फिट रहना, समय का सही इस्तेमाल करना और यह चुनने की आज़ादी कि वह समय किसके साथ बिताना चाहती हैं।


वर्कफ्रंट: शाहरुख संग ‘किंग’ में नजर आएंगी दीपिका

काम की बात करें तो दीपिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वह एटली और अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘AA22xA6’ का भी हिस्सा हैं, जो एक बड़े बजट की प्रोजेक्ट है।

 

यह भी पढ़े: राजकुमार–पत्रलेखा को सेलेब्स की बधाइयाँ

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/celebs-congratulate-rajkummarpatralekha/97691

Related to this topic: