प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

‘धुरंधर’ का धमाका ‘तेरे इश्क में’ बढ़ी कमाई

Box Office Collection: ‘धुरंधर’ का धमाका जारी ‘तेरे इश्क में’ की कमाई भी बढ़ी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। वीकेंड हो या वीक डे—फिल्म की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही।

box office collection ‘धुरंधर’ का धमाका जारी  ‘तेरे इश्क में’ की कमाई भी बढ़ी

box office collection |

रणवीर सिंह की फिल्म ने पांच दिन में पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है।वीकेंड हो या वीक डे—फिल्म की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही। वहीं दूसरी ओर धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ भी अपनी पकड़ बनाए हुए है।

‘धुरंधर’ का मंगलवार का प्रदर्शन

फिल्म पहले दिन से ही दाखिल हुए दर्शकों की संख्या से बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए हुए है। मंगलवार को भी फिल्म की कमाई बेहतरीन रही।

मंगलवार की कमाई

  • मंगलवार: 26.50 करोड़ रुपए
  • बुधवार सुबह तक: 4 लाख रुपए
  • कुल 5 दिन की कमाई: 152.79 करोड़ रुपए

ओपनिंग वीकेंड ने मचाया धमाल

  • तीन दिनों में 100 करोड़ पार
  • शुक्रवार (पहला दिन): 28 करोड़ रुपए
  • शनिवार (दूसरा दिन): 32 करोड़ रुपए
  • रविवार (तीसरा दिन): 43 करोड़ रुपए

सिर्फ तीन दिनों में ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। सोमवार को फिल्म ने 23.25 करोड़ रुपए कमाए और मंगलवार को कमाई में फिर उछाल देखा गया।

धनुष की ‘तेरे इश्क में’ धीमी पर स्थिर रफ्तार में

‘धुरंधर’ के मुकाबले के बावजूद ‘तेरे इश्क में’ थियेटरों में टिकी हुई है। फिल्म दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और 12 दिन पूरे कर चुकी है।

  • मंगलवार की कमाई
  • सोमवार: 2.40 करोड़ रुपए
  • मंगलवार (12वां दिन): 2.85 करोड़ रुपए

कुल कलेक्शन

फिल्म का कुल 12 दिनों का कलेक्शन पहुंच चुका है: 105.25 करोड़ रुपए

यह भी पढ़े: पलाश मुछाल ने हटाया प्रपोज़ल वीडियो

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/palash-muchhal-deletes-proposal-video-after-cancelled-wedding/100410

Related to this topic: