प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

‘राजा शिवाजी’ से पिछड़ी ‘एक दिन’

‘राजा शिवाजी’ के आगे फीकी पड़ी ‘एक दिन’, सातवें दिन भी जारी रहा दबदबा

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने सात दिनों में शानदार कमाई की है।

‘राजा शिवाजी’ के आगे फीकी पड़ी ‘एक दिन’ सातवें दिन भी जारी रहा दबदबा

Box Office Collection |

सातवें दिन भी ‘राजा शिवाजी’ की मजबूत कमाई

‘राजा शिवाजी’ मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन कमाई 10.55 करोड़ और रविवार को 12 करोड़ रुपये रही। इसके बाद वीकडेज में कलेक्शन थोड़ा कम हुआ, लेकिन फिल्म की पकड़ बनी रही। सोमवार को 5.60 करोड़, मंगलवार को 4.90 करोड़ और बुधवार को 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। गुरुवार यानी सातवें दिन फिल्म ने 3.45 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 52.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

100 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म

बताया जा रहा है कि ‘राजा शिवाजी’ करीब 100 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की गई है। फिल्म की कमाई को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इसका प्रदर्शन और मजबूत हो सकता है।

‘एक दिन’ की शुरुआत ही रही कमजोर

जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आई। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 1.37 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन इसका कलेक्शन 1.20 करोड़ और तीसरे दिन 1.07 करोड़ रुपये रहा। सोमवार से फिल्म की कमाई लाखों में पहुंच गई। चौथे दिन 29 लाख, पांचवें दिन 32 लाख और छठे दिन करीब 25 लाख रुपये का कारोबार हुआ। सातवें दिन फिल्म ने लगभग 39 लाख रुपये की कमाई की। इसके बाद इसका कुल नेट कलेक्शन 4.20 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है।

हिंदी पट्टी में भी आगे निकली ‘राजा शिवाजी’

दिलचस्प बात यह है कि ‘राजा शिवाजी’ ने सिर्फ हिंदी भाषा में ही 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। यह आंकड़ा ‘एक दिन’ के कुल कलेक्शन से कई गुना ज्यादा है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है, जबकि ‘एक दिन’ दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने में पीछे रह गई है।

यह भी पढ़े: विजय की जीत के बाद राजनीति में तृषा?

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/trisha-in-politics-after-vijay-win/183232

Related to this topic: