प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

जुबीन गर्ग की याद में सुबह से फैंस का जमावड़ा

जुबीन गर्ग की बर्थ एनिवर्सरी पर सुबह से फैंस का जमावड़ा, घर के बाहर केक काटकर दी श्रद्धांजलि

आज 18 नवंबर को असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की बर्थ एनिवर्सरी है। उनके निधन को कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन फैंस का प्यार आज भी कम नहीं हुआ है।

जुबीन गर्ग की बर्थ एनिवर्सरी पर सुबह से फैंस का जमावड़ा घर के बाहर केक काटकर दी श्रद्धांजलि

फैंस का जमावड़ा

आज 18 नवंबर को असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की बर्थ एनिवर्सरी है। उनके निधन को कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन फैंस का प्यार आज भी कम नहीं हुआ है। इसी वजह से सुबह चार बजे से ही लोग जुबीन गर्ग के घर के बाहर पहुंचने लगे। फैंस ने वहां केक काटकर उनकी याद में उनका जन्मदिन मनाया।

फैंस सुबह से पहुंचे घर के बाहर

जुबीन गर्ग के 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में अचानक निधन के बाद पूरा देश सदमे में था। उनकी आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ 31 अक्टूबर को रिलीज हुई, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। आज उनकी 52वीं बर्थ एनिवर्सरी पर फैंस आधी रात से ही उनके घर के बाहर इकट्ठा होने लगे और सुबह चार बजे के बाद भीड़ बढ़ती चली गई।

परिवार की मौजूदगी और फैंस की भावुक प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग वहां मौजूद भीड़ को केक बांट रहे हैं। घर के अंदर जुबीन गर्ग के परिवार के सदस्य भी नजर आए, जिन्होंने फैंस को धन्यवाद दिया।

तस्वीर पर लगाकर मनाया जन्मदिन

एक अन्य वीडियो में फैंस ने जुबीन की तस्वीर के सामने केक काटा और उसे तस्वीर पर लगाया। कई लोगों ने वहीं खड़े होकर जुबीन गर्ग को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें याद किया।

 

यह भी पढ़े: मंडे टेस्ट में ढीली पड़ी दे दे प्यार दे 2

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/de-de-pyaar-de-2-slowed-down-in-the-monday-test/97973