प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पत्नी के बर्थडे से पहले गौरव की पार्टी फन

पत्नी के जन्मदिन से पहले गौरव खन्ना की खास पार्टी, बिग बॉस 19 के सितारों ने जमकर की मस्ती

‘बिग बॉस 19’ के विजेता गौरव खन्ना ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री आकांक्षा चमोला के जन्मदिन से पहले एक शानदार पार्टी का आयोजन किया।

पत्नी के जन्मदिन से पहले गौरव खन्ना की खास पार्टी बिग बॉस 19 के सितारों ने जमकर की मस्ती

Pre Birthday Celebration |

भव्य अंदाज में हुई प्री-बर्थडे पार्टी

प्री-बर्थडे बैश में ‘बिग बॉस 19’ से जुड़े कई चेहरे नजर आए। पार्टी का माहौल काफी खुशनुमा रहा, जहां सभी मेहमानों ने खूब एन्जॉय किया। गौरव और आकांक्षा दोनों ही मैचिंग रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखे।

केक काटा, फिर किया खास डांस

पार्टी के दौरान आकांक्षा ने केक काटा, जिसके बाद गौरव खन्ना ने पत्नी के लिए खास डांस परफॉर्मेंस दी। यह पल वहां मौजूद सभी लोगों के लिए बेहद खास रहा। आकांक्षा ने पैपराजी के साथ भी केक शेयर किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस गौरव और आकांक्षा की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्री-बर्थडे पार्टी में आवेज दरबार भी अपनी मां के साथ पहुंचे। उन्होंने अपनी मां के साथ पैपराजी को पोज दिए, जिसकी तस्वीरें भी चर्चा में बनी हुई हैं।

यह भी पढ़े: अक्षय और गुलजार समेत सितारों ने किया मतदान

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/bmc-polls-stars-from-akshay-to-gulzar-vote/104946