प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वियतनाम में सजेगा मिस वर्ल्ड 2026 का मंच

आज होगा मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले, भारत की निकिता पोरवाल पर टिकी नजरें

मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले आज वियतनाम में आयोजित होगा, जिसमें 111 प्रतियोगी प्रतिष्ठित ताज के लिए मुकाबला करेंगी। भारत की ओर से निकिता पोरवाल दावेदारी पेश कर रही हैं।

आज होगा मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले भारत की निकिता पोरवाल पर टिकी नजरें

वियतनाम में सजेगा मिस वर्ल्ड 2026 का मंच (File Photo) |

नई दिल्ली: मिस वर्ल्ड 2026 का फाइनल आज वियतनाम में आयोजित होने जा रहा है, जहां दुनिया भर की प्रतियोगी प्रतिष्ठित ताज के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। भारत का प्रतिनिधित्व निकिता पोरवाल कर रही हैं, जो मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के लिए होड़ करेंगी। 111 प्रतियोगियों वाला यह भव्य फाइनल भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से JioHotstar पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

मिस वर्ल्ड 2025 सुचता पहनाएंगी उत्तराधिकारी को ताज

थाईलैंड की मिस वर्ल्ड 2025 विजेता सुचता चुआंगश्री प्रतियोगिता के अंत में अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी। 25 मार्च, 2026 को मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ने घोषणा की कि 73वां मिस वर्ल्ड संस्करण वियतनाम में आयोजित होगा। भारत की मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, और अब सबकी निगाहें निकिता पोरवाल पर टिकी हैं। मध्य प्रदेश की रहने वाली निकिता 2024 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद सुर्खियों में आईं। 

टीवी एंकर से मिस वर्ल्ड मंच तक पहुंचीं निकिता

सौंदर्य प्रतियोगिताओं की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने टेलीविजन एंकर के रूप में अपना करियर शुरू किया और बाद में थिएटर में काम किया। निकिता इस महीने की शुरुआत में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए वियतनाम गई थीं, जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों और प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत का प्रतिनिधित्व किया है। मिस वर्ल्ड डांसेज ऑफ द वर्ल्ड इवेंट के लिए निकिता ने शाही काले और सुनहरे रंग के परिधान में बेहद आकर्षक उपस्थिति दर्ज कराई। 

पारंपरिक सोने के गहनों से सजी निकिता ने अपने शाही लुक से जीता दिल

उन्होंने नाजुक सोने की चेन से सजी एक गढ़ी हुई ब्लाउज पहनी थी, जिसे जांघ तक स्लिट वाली बहुरंगी ड्रेप्ड स्कर्ट के साथ पेयर किया गया था। उन्होंने मांग टीका, बड़े झुमके, कई चूड़ियां, बाजूबंद, कमरबंद और पायल सहित पारंपरिक सोने के आभूषणों से अपना लुक पूरा किया। उनके बालों को सोने के गहनों से सजी लंबी चोटी में बांधा गया था।

5 सितंबर को होगा मिस वर्ल्ड 2026 फिनाले

भारत की निकिता पोरवाल के साथ प्रतिस्पर्धा करने वाली प्रतियोगियों में ऑस्ट्रेलिया की ओलिविजा स्पोनोव्स्की, बांग्लादेश की समंजर सईद, ब्राजील की गैब्रिएला बोटेलो, फ्रांस की इंदिरा एम्पियोट, इंडोनेशिया की ऑड्रे बियांका कैलिस्टा, जापान की युई कावाना, मलेशिया की तानुसिया चेट्टी, नेपाल की लूना लुइटेल, फिलीपींस की एशिया रोज सिम्पसन और इंग्लैंड की ग्रेस रिचर्डसन शामिल हैं। मिस वर्ल्ड 2026 का फाइनल 5 सितंबर को शाम 5:30 बजे से जियोहॉटस्टार पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। 

(इनपुट: ANI)

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म 'हनुमान अंश', सीएम धामी ने की घोषणा
 

Related to this topic: