प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा

फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस का खुलासा: 'टाइगर श्रॉफ नहीं थे हमलावरों का असली निशाना'

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है। हमलावरों का असली निशाना टाइगर नहीं, बल्कि कोई अन्य मशहूर सेलिब्रिटी था।

फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस का खुलासा टाइगर श्रॉफ नहीं थे हमलावरों का असली निशाना

Actor Tiger Shroff (File Photo) |

मुंबई (महाराष्ट्र)। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हाल ही में हुए फायरिंग मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, हमलावरों का असली निशाना टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि कोई अन्य नामी सेलिब्रिटी था, जिनकी सुरक्षा कड़ी होने के कारण वे उन तक नहीं पहुंच सके।

कोटा से गिरफ्तार हुए तीन संदिग्ध

राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किए गए तीनों संदिग्धों को मुंबई पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। स्थानीय अदालत ने महाराष्ट्र पुलिस को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी है, जिसके आधार पर आरोपियों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक गुप्त रणनीति 'प्लान बी' के तहत उन्हें रातभर कोटा के रेलवे कॉलोनी थाने में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा था। रेलवे थाने के एसएचओ रामस्वरूप मीणा ने इसकी पुष्टि की है।

क्या है पूरा मामला?

यह सनसनीखेज घटना रविवार शाम करीब 7 बजे मुंबई के जुहू इलाके की है, जब अभिनेता टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकल रहे थे। हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी कार के ड्राइवर को चोटें आईं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ट्रेन से सफर कर रहे थे, जिन्हें दबोच लिया गया।

धाराओं और आगे की जांच

मुंबई पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और 3(5), तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3 और 25 के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मुख्य साजिशकर्ताओं तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Related to this topic: