सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। यामी गौतम की ‘हक’, रश्मिका मंदाना की ‘गर्लफ्रेंड’, सोनाक्षी सिन्हा की ‘जटाधरा’ और हॉलीवुड फिल्म ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ सहित कई फिल्में दर्शकों के सामने हैं। आइए जानते हैं कि बुधवार के दिन किस फिल्म ने कितनी कमाई की और कौन आगे रहा।
‘हक’ की कमाई में हल्की गिरावट
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ ने छठे दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 12.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। करीब 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब तक अपना आधा खर्च ही निकाल पाई है।
‘जटाधरा’ की हालत कमजोर
सोनाक्षी सिन्हा की ‘जटाधरा’ बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने छठे दिन सिर्फ 60 लाख रुपये कमाए, जबकि कुल कलेक्शन 5.14 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सका है।
‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ की चमक फीकी पड़ी
हॉलीवुड फिल्म ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ ने शुरुआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। फिल्म ने छठे दिन केवल 9 लाख रुपये कमाए और कुल कलेक्शन 12.15 करोड़ रुपये पर थम गया।
‘गर्लफ्रेंड’ ने दिखाई स्थिरता
रश्मिका मंदाना की ‘गर्लफ्रेंड’ का कलेक्शन हालांकि बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन यह फिल्म लगातार करोड़ों में कमाई कर रही है। छठे दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाते हुए इसका कुल कलेक्शन 10.10 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म की कहानी में रिलेशनशिप और इमोशन को नए ढंग से दिखाया गया है।
‘द ताज स्टोरी’ में कमी बरकरार
परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’ रिलीज से पहले चर्चा में रही थी, लेकिन रिलीज के बाद इसका प्रदर्शन कमजोर रहा। 13वें दिन फिल्म ने 45 लाख रुपये कमाए, जिससे कुल कलेक्शन 16.82 करोड़ रुपये हुआ।
‘थामा’ अभी तक बजट नहीं निकाल सकी
आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ को रिलीज हुए 23 दिन हो चुके हैं। इसने अब तक 132.60 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि बजट 145 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यानी फिल्म अभी भी अपने बजट को पार नहीं कर पाई है।
‘एक दीवाने की दीवानियत’ बनी सरप्राइज हिट
हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने उम्मीद से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है। 23वें दिन फिल्म ने 55 लाख रुपये कमाए और कुल कलेक्शन 76.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह अपने बजट से तीन गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है। जहाँ ‘हक’ और ‘गर्लफ्रेंड’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही हैं, वहीं ‘थामा’ और ‘जटाधरा’ की कमाई उम्मीद से कम रही है। दूसरी ओर, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में सफल रही है।
यह भी पढ़े:“Dhurandhar” आ रही है
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/dhurandhar-bollywood-spy-thriller-starring-ranveer-singh-out-dec-5-2025/97238