हेमा मालिनी ने आज अपने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र के साथ बिताए कुछ खास पारिवारिक पलों की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक भावुक नोट भी लिखा
परिवार की अनमोल तस्वीरें हुईं साझा
हेमा मालिनी ने आज अपने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र के साथ बिताए कुछ खास पारिवारिक पलों की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक भावुक नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बातें व्यक्त कीं। 24 नवंबर को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया था। इसके बाद 27 नवंबर को उनकी याद में एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जहां कई सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
हेमा मालिनी का भावुक पोस्ट
धर्मेंद्र को याद करते हुए हेमा मालिनी ने कई पुरानी और अनदेखी तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में परिवार के साथ बिताए खुशनुमा पल साफ झलक रहे हैं। हेमा ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनकी भावनाएं लगातार उमड़ रही हैं और इन यादों को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
बेटियां भी दिखीं यादों में
शेयर की गई कुछ तस्वीरों में एशा देओल और अहाना देओल भी अपने पिता धर्मेंद्र के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। परिवार के ये पुराने पल फैंस के दिल छू रहे हैं और हर कोई इन तस्वीरों को देखकर भावुक हो रहा है।
यह भी पढ़े: बिग बॉस 19: अशनूर के बाहर किए जाने की मांग
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/bigg-boss-19-ashnoor-faces-eviction-demand/99108