पिछले दिनों मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत ठीक नहीं थी और उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। इसी बीच सोमवार को उनकी आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ से जुड़ी एक नई झलक मेकर्स ने जारी की है।
फैंस के लिए खुशखबरी ‘इक्कीस’ का नया पोस्टर जारी
पिछले दिनों मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत ठीक नहीं थी और उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। इसी बीच सोमवार को उनकी आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ से जुड़ी एक नई झलक मेकर्स ने जारी की है। इस नए पोस्टर में धर्मेंद्र की आवाज सुनकर फैंस बेहद खुश हो गए।
अगले महीने रिलीज होगी फिल्म ‘इक्कीस’
फिल्म ‘इक्कीस’ अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें धर्मेंद्र एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। उनकी तबीयत खराब होने की खबरों से फैंस चिंतित थे, लेकिन अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
धर्मेंद्र की आवाज ने बढ़ाई उत्सुकता
मैडॉक फिल्म्स द्वारा जारी किए गए नए पोस्टर के बैकग्राउंड में धर्मेंद्र की आवाज सुनाई देती है। वह कहते हैं— “मेरा बड़ा बेटा अरुण, ये हमेशा इक्कीस का ही रहेगा।” धर्मेंद्र की यह आवाज सुनकर उनके चाहने वाले बेहद भावुक हुए और सोशल मीडिया पर ढेरों प्यार भेजा।
अगस्त्य नंदा निभा रहे हैं मुख्य भूमिका
फिल्म में मुख्य किरदार अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा निभा रहे हैं। यह पोस्टर देखने के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर और अधिक उत्साह बढ़ गया है।
यह भी पढ़े: श्रद्धा कपूर ने बताई पैर की चोट की हालत
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/shraddha-kapoor-shares-leg-injury-wish/98597