प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

भारत के बाद पाकिस्तान में भी धुरंधर क्रेज

भारत के बाद पाकिस्तान में भी ‘धुरंधर’ का क्रेज, अवैध डाउनलोड में नंबर वन

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। भारत में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद फिल्म पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी सुर्खियों में आ गई है।

भारत के बाद पाकिस्तान में भी ‘धुरंधर’ का क्रेज अवैध डाउनलोड में नंबर वन

Ranveer Singh Bollywood News |

बॉक्स ऑफिस के साथ अलग वजह से चर्चा

जासूसी और देशभक्ति की कहानी पर बनी यह फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई। इसके बावजूद वहां दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

पाकिस्तान में सबसे ज्यादा पायरेट फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीज के शुरुआती दो हफ्तों में ही फिल्म को लाखों बार गैरकानूनी तरीके से डाउनलोड किया गया। इसी के चलते ‘धुरंधर’ पाकिस्तान में सबसे ज्यादा पायरेट की जाने वाली फिल्म बन गई।

बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

अवैध डाउनलोड के मामले में ‘धुरंधर’ ने रजनीकांत की ‘2.0’ और शाहरुख खान की ‘रईस’ जैसी चर्चित फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

बैन के बावजूद बढ़ी लोकप्रियता

फिल्म पर लगे बैन ने दर्शकों की जिज्ञासा और बढ़ा दी। नतीजा यह रहा कि रिलीज न होने के बावजूद ‘धुरंधर’ पाकिस्तान में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गई।

यह भी पढ़े: भा भा बा पर दर्शकों की राय: मजा ज्यादा, लॉजिक कम

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/bha-bha-ba-review-fun-high-logic-low/101584

Related to this topic: