प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

करण जौहर ने रणवीर को पसंदीदा अभिनेता कहा

करण जौहर ने की ‘धुरंधर’ की तारीफ़, रणवीर सिंह को बताया पसंदीदा एक्टर

आदित्य धर की निर्देशित फिल्म धुरंधर इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी फिल्म की तारीफ़ कर रहे हैं। अब फिल्ममेकर करण जौहर ने भी अपनी राय साझा की है।

करण जौहर ने की ‘धुरंधर’ की तारीफ़ रणवीर सिंह को बताया पसंदीदा एक्टर

Karan Johar praises Dhurandhar |

फिल्म ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का रिएक्शन

आदित्य धर की निर्देशित फिल्म धुरंधर इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी फिल्म की तारीफ़ कर रहे हैं। अब फिल्ममेकर करण जौहर ने भी अपनी राय साझा की है।

करण जौहर का पोस्ट

करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि फिल्म शानदार है। उन्होंने आदित्य धर और संगीत निर्देशक शशवत सचदेवा की जमकर सराहना की। साथ ही रणवीर सिंह को अपना पसंदीदा एक्टर बताते हुए उनके अभिनय की तारीफ़ की।
करण ने फिल्म की पूरी टीम और जियो स्टूडियोज को भी बधाई दी।

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफ़ान

5 दिसंबर को रिलीज हुई यह जासूसी थ्रिलर लगातार नया रिकॉर्ड बना रही है। सातवें दिन तक फिल्म 185 करोड़ रुपये से ज़्यादा कमा चुकी है। रफ्तार ऐसी ही रही तो फिल्म आज 200 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

फिल्म को मिल रही सितारों की तारीफ़

इससे पहले ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार और अनुपम खेर जैसे दिग्गज भी फिल्म की तारीफ़ कर चुके हैं। अब करण जौहर का रिव्यू आने के बाद फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

यह भी पढ़े: प्रियंका चोपड़ा की मुंबई विजिट सिर्फ 12 घंटे

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/priyanka-chopras-12-hour-mumbai-visit/100783

Related to this topic: