प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

कार्तिक-डैरेन की नई कोलैब चर्चा तेज

हॉलीवुड डायरेक्टर से मिले कार्तिक आर्यन डैरेन एरोनोफ्स्की संग नई कोलैब की चर्चा तेज

रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल इस बार सिर्फ फिल्मों की वजह से नहीं, बल्कि सितारों की अप्रत्याशित मुलाकातों की वजह से भी खबरों में रहा।

हॉलीवुड डायरेक्टर से मिले कार्तिक आर्यन डैरेन एरोनोफ्स्की संग नई कोलैब की चर्चा तेज

Kartik Darren Meeting |

नई कोलैब की चर्चा तेज

रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल इस बार सिर्फ फिल्मों की वजह से नहीं, बल्कि सितारों की अप्रत्याशित मुलाकातों की वजह से भी खबरों में रहा। इसी दौरान बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर डैरेन एरोनोफ्स्की की मुलाकात ने सभी का ध्यान खींच लिया।

कार्तिक का वीडियो वायरल

फेस्टिवल से कार्तिक ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे ‘ब्लैक स्वान’ और ‘रिक्वियम फॉर ए ड्रीम’ जैसी फिल्मों के निर्देशक डैरेन एरोनोफ्स्की के साथ नजर आए। दोनों चाय की चुस्कियों के साथ हल्की-फुल्की बातें करते दिखे।

दोनों के बीच दिखी खास ट्यूनिंग

वीडियो में दोनों ने साथ में हंसते हुए बातचीत की और यहां तक कि पुश-अप्स भी लगाए। यह दोस्ताना अंदाज़ फैंस को काफी पसंद आया।

कोलैब की संभावनाओं पर बढ़ी चर्चा

इस मुलाकात ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है— क्या कार्तिक आर्यन जल्द किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आएंगे? हालांकि आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन दोनों की केमिस्ट्री देखकर फैंस में नई उम्मीदें जरूर जाग गई हैं।

यह भी पढ़े: सोनाक्षी का जहीर को प्यार भरा संदेश

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/sonakshi-birthday-message-for-zaheer/100625

 

Related to this topic: