प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

कियारा-सिद्धार्थ ने बेटी का नाम रखा

कियारा और सिद्धार्थ ने बेटी की पहली झलक दिखाई, कियारा और सिद्धार्थ ने रखा बेटी का नाम....

बॉलीवुड का पॉपुलर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में माता-पिता बने हैं। 15 जुलाई 2025 को मुंबई के अस्पताल में बेटी के जन्म के बाद से ही फैन्स उसकी पहली झलक का इंतज़ार कर रहे थे।

कियारा और सिद्धार्थ ने बेटी की पहली झलक दिखाई  कियारा और सिद्धार्थ ने  रखा बेटी  का नाम

Kiara Siddharth Daughter Saraayah |

पहली बार दिखाई नन्हीं राजकुमारी की तस्वीर

आज कियारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। फोटो में बच्ची के छोटे-छोटे पैर दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें देखकर फैन्स दिल हार बैठे।

पोस्ट में लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

कियारा ने कैप्शन में लिखा: “हमारी प्रार्थनाओं से हमारी बाहों तक… हमारा दिव्य आशीर्वाद। हमारी राजकुमारी सरायाह मल्होत्रा।” उनके इस मैसेज ने फैन्स का दिल पिघला दिया।

क्या रखा बेटी का नाम?

कपल ने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा (Saraayah Malhotra) रखा है। इस नाम का मतलब है— ईश्वर की दया, शांति और पवित्रता से भरा उपहार।

फैन्स और स्टार्स ने दी शुभकामनाएँ

तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बारिश हो गई है। फैन्स और सेलेब्स कपल को शुभकामनाएँ दे रहे हैं और छोटी सरायाह को ढेर सारा प्यार भेज रहे हैं।

यह भी पढ़े: हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र संग यादें साझा की

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/hema-malini-share-memories-of-dharmendra/99110

Related to this topic: