प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

मकर संक्रांति: गिफ्ट और पतंगों का जश्न

मकर संक्रांति पर सितारों का जश्न: किसी ने बांटे गिफ्ट, तो किसी ने उड़ाई पतंग

आज बुधवार, 14 जनवरी को पूरे देश में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों में भी त्योहार की रौनक देखने को मिली।

मकर संक्रांति पर सितारों का जश्न किसी ने बांटे गिफ्ट तो किसी ने उड़ाई पतंग

Makar Sankranti 2026 |

दान-पुण्य और खुशियों का पर्व

मकर संक्रांति को दान का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन तिल, गुड़, मूंगफली, खिचड़ी और गजक दान करने की परंपरा है। देश के कई हिस्सों में आज पोंगल का त्योहार भी मनाया जा रहा है। हर तरफ उत्सव और आस्था का माहौल नजर आया।

सुनीता आहूजा ने जरूरतमंदों को दिए तोहफे

इस खास मौके पर अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की। उन्होंने जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर गिफ्ट बांटे। उनका यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब सराह रहे हैं।

निक्की तंबोली ने बांटी तिल की चिक्की

मॉडल और अभिनेत्री निक्की तंबोली भी मकर संक्रांति के रंग में रंगी नजर आईं। उन्होंने लोगों और पैपराजी के बीच तिल की चिक्की बांटी और सभी को शुभकामनाएं दीं। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

शेखर सुमन ने उड़ाई पतंग

वहीं अभिनेता शेखर सुमन ने मकर संक्रांति को पारंपरिक अंदाज में मनाया। वह पतंग उड़ाते नजर आए, जिसका वीडियो सामने आया है। उनके इस देसी अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। मकर संक्रांति के मौके पर बॉलीवुड सितारों ने यह दिखा दिया कि त्योहार सिर्फ जश्न नहीं, बल्कि खुशियां बांटने का भी नाम है। दान, मिठास और परंपरा के साथ सितारों ने इस पर्व को खास बना दिया।

यह भी पढ़े: 

ऋतिक रोशन की प्रेरणादायक कहानी..

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/hrithik-roshan-inspiring-story-strength-not-weakness/104662

Related to this topic: