‘द फैमिली मैन 3’ में दिखाई दे रहे अभिनेता मनोज बाजपेयी ने एक बातचीत में अपने करियर, परिवार, रिश्तों और काम के बैलेंस पर खुलकर बात की।
मनोज बाजपेयी इंटरव्यू
‘द फैमिली मैन 3’ में दिखाई दे रहे अभिनेता मनोज बाजपेयी ने एक बातचीत में अपने करियर, परिवार, रिश्तों और काम के बैलेंस पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि शूटिंग, परिवार और निजी जिंदगी के बीच तालमेल कैसे बैठता है और उनके अनुभव क्या रहे।
जयदीप अहलावत के साथ काम करने का अनुभव
मनोज बाजपेयी ने बताया कि उन्होंने जयदीप के साथ पहली बार चिट्टागोंग फिल्म में काम किया था। उस फिल्म में उनके कई एफटीआईआई बैचमेट भी थे—जैसे राजकुमार राव और विजय वर्मा। अनुराग (कश्यप) अक्सर नई फिल्मों के लिए उनसे एक्टर की सिफारिश पूछते थे, और उसी दौरान मनोज ने जयदीप का नाम सुझाया था। तब से दोनों में एक अलग तरह की समझ और इज्जत बनी हुई है—सीनियर-जूनियर वाला भी और कलाकारों वाला रिश्ता भी।
सेट पर कैसा था माहौल?
उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान माहौल हल्का-फुल्का और दोस्ताना रहता था। कैमरे के बाहर खाने-पीने की बातें ज्यादा होती थीं क्योंकि मनोज खुद भी मटन बनाना पसंद करते हैं। मजाक में उन्होंने बताया कि मैं मटन बनाता हूं, लेकिन जयदीप को ज्यादा चिकन पसंद है, तो हमारी बातें भी अक्सर खाने को लेकर ही होती रहती थीं।
परिवार और काम के बीच चुनाव करना पड़ा?
मनोज बाजपेयी ने साफ कहा कि उनका परिवार और काम एक-दूसरे के बीच कभी नहीं आते। उन्होंने इसका पूरा श्रेय अपनी पत्नी को दिया— अगर पत्नी कुछ चाहती हैं और मैं खाली हूं, तो समय देने की पूरी कोशिश करता हूं। एक्टर्स के लिए वर्क-लाइफ बैलेंस सबसे मुश्किल होता है, क्योंकि हमारा काम तय समय का नहीं होता। कई बार कई-दिन तक घर नहीं जा पाते। उन्होंने कहा कि जो लोग ऑफिस जॉब करते हैं, उनके लिए बैलेंस आसान होता है—सुबह काम पर जाना और शाम को घर लौट आना। लेकिन एक्टिंग जैसी फ्रीलांस जॉब में एक साथ ढेर सारा काम या फिर लंबी छुट्टी—दोनों ही अचानक आते हैं। उन्होंने यह भी कहा— अगर फैमिली समझदार न हो, तो घर संभालना मुश्किल हो जाता है। इसलिए मैं अपनी पत्नी को ही इसका पूरा क्रेडिट देता हूं।
यह भी पढ़े: श्रद्धा कपूर ने बताई पैर की चोट की हालत
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/shraddha-kapoor-shares-leg-injury-wish/98597