प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

'नयी नवेली' में यामी गौतम का नया अंदाज

'नयी नवेली' का टीज़र रिलीज, यामी गौतम के डायन अवतार ने बढ़ाई फैंटेसी और फैमिली ड्रामा की एक्साइटमेंट

अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर येलो की 'नयी नवेली' के टीज़र ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, देखें फैंटेसी, फैमिली ड्रामा और ह्यूमर की झलक।

नयी नवेली का टीज़र रिलीज यामी गौतम के डायन अवतार ने बढ़ाई फैंटेसी और फैमिली ड्रामा की एक्साइटमेंट

Yami Gautam in a never-seen avatar |

'नयी नवेली' को आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जबकि बालाजी मोहन ने इसे डायरेक्ट किया है। फिल्म में यामी गौतम धर लीड रोल में हैं। इस फैमिली एंटरटेनर में आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी, सोनल झा, सुनील सिन्हा, प्रतीक पचौरी, अक्षत सिंह, बबीता पांडे, अजय पाल और नीरज सिंह जैसे शानदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं| 16 अक्टूबर 2026 को दशहरा से पहले पूरे भारत में 'नयी नवेली' रिलीज़ होगी। फिल्म फेस्टिव सीजन में दर्शकों को अपनी फैंटेसी की दुनिया में लेकर जाएगी।

फिल्म में दिखेगा फैंटेसी और ह्यूमर का तड़का

अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर येलो ने अपनी जल्द ही रिलीज़ होने वाली थिएट्रिकल फिल्म "नयी नवेली" का आधिकारिक टीज़र जारी किया है, जिसमें दर्शकों को एक इमैजिनेटिव फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर की पहली झलक मिलेगी। फिल्म में फैमिली ड्रामा, ह्यूमर, फैंटेसी और एक्शन का मजेदार मेल मिलेगा। यामी गौतम धर  इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की कहानी को हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है, जबकि इसका निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। फिल्म का म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने बनाया है। वहीं, आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। बता दें कि फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को पूरे भारत में रिलीज होने के लिए तैयार है।

'भाभी डायन है' के दावे ने मचाई हलचल

टीज़र में एक साधारण परिवार दिखाई देता है, लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है जब जीजा एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहता है कि “भाभी डायन है।” इसके बाद, अजीब घटनाओं का सिलसिला शुरू होता है, जिसमें कई अजीब किरदार और हैरान कर देने वाली घटनाएं देखने को मिलती हैं। यह सब होते हुए, यामी गौतम धर एक ऐसे अवतार में दिखती हैं, जिसमें वे पहले कभी नहीं देखी गई हैं। ऐसे में टीज़र सिर्फ एक सवाल छोड़ता है कि आखिर इस परिवार में क्या हो रहा है?

16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

दुनिया में जैसा जो दिखता है, वैसा होता नहीं है, ऐसे में एक हैरान करने वाला आरोप घटनाओं का ऐसा सिलसिला शुरी कर देता है, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होती। तो, 16 अक्टूबर को देश भर के थिएटर्स में 'नयी नवेली' की दुनिया में जाने के लिए तैयार हो जाइए।

यह भी पढ़ें: 'उड़ता तीर' का पहला पोस्टर जारी, आयुष्मान-सारा की जोड़ी मचाएगी धमाल

Related to this topic: