प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

पराशक्ति टीम ने पीएम मोदी संग मनाया पोंगल

‘पराशक्ति’ फिल्म की टीम ने पीएम मोदी के साथ दिल्ली में मनाया पोंगल

अभिनेता शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘पराशक्ति’ की टीम ने पोंगल के मौके पर दिल्ली में खास कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

‘पराशक्ति’ फिल्म की टीम ने पीएम मोदी के साथ दिल्ली में मनाया पोंगल

Parasakthi Team With PM Modi |

फिल्म से जुड़े कई कलाकार रहे मौजूद

अभिनेता शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘पराशक्ति’ की टीम ने पोंगल के मौके पर दिल्ली में खास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। फिल्म की पूरी टीम ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पोंगल का पर्व मनाया। इस मौके पर फिल्म के मुख्य अभिनेता शिवकार्तिकेयन, अभिनेता रवि मोहन और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार जी.वी. प्रकाश सहित फिल्म से जुड़े कई कलाकार मौजूद रहे। सभी ने पारंपरिक अंदाज में पोंगल उत्सव में भाग लिया।

जी.वी. प्रकाश ने शेयर की तस्वीरें

संगीतकार जी.वी. प्रकाश ने इस खास मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने इसे फिल्म और टीम के लिए एक यादगार पल बताया। एक तस्वीर में पोंगल उत्सव के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार भी नजर आए। इस अवसर पर अभिनेता शिवकार्तिकेयन ने कहा कि उनकी टीम का उद्देश्य अपनी कहानी और संस्कृति को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने इस अनुभव को बेहद खास बताया। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

कार्यक्रम की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें पीएम मोदी के साथ फिल्म की टीम मुस्कुराते हुए नजर आ रही है। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: मकर संक्रांति: गिफ्ट और पतंगों का जश्न

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/makar-sankranti-gifts-and-kites-celebration/104851

Related to this topic: