प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चौकाने वाली है फिल्म 'नय्यी नवेली' की कहानी

हर मोड़ पर चौकाएगी 'नय्यी नवेली' की कहानी, यहां जानें फिल्म की शॉर्ट स्टोरी

बॉलीवुड फिल्म 'नय्यी नवेली' को लेकर खूब चर्चाएं हो रही है। लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है। कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी हर मोड़ पर चौकाएगी।

हर मोड़ पर चौकाएगी नय्यी नवेली की कहानी यहां जानें फिल्म की शॉर्ट स्टोरी

चौकाने वाली है फिल्म 'नय्यी नवेली' की कहानी (File Photo) |

मुंबई: फिल्म निर्माता आदित्य धर ने अपनी पत्नी, अभिनेत्री यामी गौतम की आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म 'नय्यी नवेली' पर बेहद ही मजेदार प्रतिक्रिया दी है। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए आदित्य धर ने मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा, "तो यही है वो जिससे मेरी शादी हुई!" यामी गौतम ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए अपने पति को अभिनय में आने के लिए छेड़ा। उन्होंने लिखा, "हाहाहा... लेखक साहब... आप फिल्मों में क्यों नहीं कोशिश करते। 16 अक्टूबर का इंतज़ार कीजिए।" 

ये है फिल्म की शॉर्ट स्टोरी

बुधवार को फिल्म निर्माताओं ने 'नय्यी नवेली' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया, जिसमें यामी गौतम एक रहस्यमयी दुल्हन के अवतार में नज़र आ रही हैं। यामी एक ऐसी दुल्हन की भूमिका निभा रही हैं जो चुड़ैल जैसी लगती है। "एक आदर्श दुल्हन मेरठ के एक अस्त-व्यस्त घर को स्वर्ग में बदल देती है, लेकिन उसके देवर को शक होता है कि उसकी आदर्श भाभी असल में एक डायन हो सकती है!" प्रेस नोट के अनुसार, फिल्म की शॉर्ट स्टोरी यही है। 

बालाजी मोहन ने किया फिल्म का निर्देशन

फिल्म के फर्स्ट-लुक पोस्टर में यामी गौतम को पारंपरिक साड़ी पहने राक्षसों का वध करते हुए दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। इसकी स्क्रीन प्ले हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म का म्यूजिक समीक्षकों द्वारा प्रशंसित संगीतकार जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। अमेज़न, एमजीएम स्टूडियोज और कलर येलो द्वारा घोषित फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

हर मोड़ पर चौकाएगी फिल्म की कहानी

निर्देशक आनंद एल राय अपने प्रोडक्शन हाउस 'कलर येलो प्रोडक्शंस' के साथ फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म निर्माता ने यामी गौतम को फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए एक सहज चुनाव बताया है। "नय्यी नवेली एक ऐसी कहानी है जो हर मोड़ पर आपको चौंका देगी। आनंद एल राय ने कहा जब हिमांशु और मैंने पहली बार इस कहानी पर चर्चा की, तो हम तुरंत इसके अनूठे अंदाज़ से प्रभावित हो गए, जिसमें परिवारों को एक काल्पनिक, हास्यपूर्ण और रोमांच से भरपूर अनुभव के लिए एक साथ लाया गया है।
 
फिल्म के लिए यामी गौतम धर का ही क्यों हुआ चयन

यामी गौतम धर का चयन सहज था, क्योंकि वह किरदार की ज़रूरतों के हिसाब से बिल्कुल सही गर्माहट और शरारत लाती हैं। अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ ने कुछ अभूतपूर्व कहानियां पेश की हैं। उनके साथ अपने पहले सहयोग में हम दर्शकों को इस अद्भुत और अप्रत्याशित सफर पर ले जाने के लिए बेहद उत्साहित हैं"। 

(इनपुट: ANI)

ये भी पढ़ें- धमाका! कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की 'वाइब' का नया पोस्टर रिलीज, इस दिन थिएटर्स में मचेगा भौकाल
 

Related to this topic: