प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की तेलुगु फिल्म ‘वाराणसी’ हाल ही में हैदराबाद में आयोजित एक खास इवेंट में पेश की गई। इस कार्यक्रम में फिल्म का टीज़र और टाइटल लॉन्च किया गया।
प्रियंका ने ‘वाराणसी’ लॉन्च शेयर किया
प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की तेलुगु फिल्म ‘वाराणसी’ हाल ही में हैदराबाद में आयोजित एक खास इवेंट में पेश की गई। इस कार्यक्रम में फिल्म का टीज़र और टाइटल लॉन्च किया गया। इसी मौके की तैयारी का एक दिलचस्प वीडियो प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हैं।
प्रियंका की मेहनत भरी तैयारी
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह बताती हैं कि इस इवेंट की तैयारी कितनी मेहनत और ध्यान से की गई। वीडियो में वह तेलुगु भाषा में अपनी लाइनों की रिहर्सल करती नजर आती हैं। इसके साथ ही वह रेड लाइट थेरेपी और फेस मास्क के साथ अपनी स्किन की देखभाल भी करती दिखीं ताकि इवेंट में उनका लुक परफेक्ट रहे।
तेलुगु में भाषण देने की चुनौती
वीडियो में प्रियंका यह भी कहती दिखीं कि फिल्म में एक्टिंग करना उनके लिए आसान है, लेकिन लाइव स्टेज पर तेलुगु में बोलना उन्हें ज्यादा कठिन लगा।
इवेंट में उन्होंने सुंदर साड़ी पहनी और तेलुगु में भाषण देकर सभी का दिल जीत लिया।
यह भी पढ़े: फिल्म सेट पर रानी चटर्जी के साथ शरारत
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/prank-with-rani-chatterjee-on-the-film-set/97981