दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ को लेकर चर्चा में हैं।
यह फिल्म रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच काफी पसंद की जा रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब इस सफलता का जश्न मनाने के लिए फिल्म की टीम ने सक्सेस मीट आयोजित की है। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में विजय देवरकोंडा भी शामिल होने वाले हैं, जिन्होंने रश्मिका के साथ कई फिल्मों में काम किया है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर यह खबर सामने आई कि विजय देवरकोंडा ‘द गर्लफ्रेंड’ की सक्सेस मीट में शिरकत करेंगे। इस बात की पुष्टि खुद फिल्म के निर्माताओं ने की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्टर जारी किया, जिसमें लिखा गया – “‘द गर्लफ्रेंड’ की सफलता के जश्न में विजय देवरकोंडा गारू शामिल होंगे। आज शाम 6 बजे से हैदराबाद के पार्क हयात में। साल की सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म के लिए अभी टिकट बुक करें।”
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री हमेशा चर्चा में
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों को पहली बार फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में साथ देखा गया था, जिसके बाद उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिर ‘डियर कॉमरेड’ में भी दोनों ने साथ काम किया, और यहीं से उनके बीच नजदीकियों की खबरें फैलने लगीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका और विजय काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन फैंस अक्सर उन्हें साथ देखकर “फेवरेट कपल” कहकर संबोधित करते हैं। हाल ही में ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि दोनों अगले साल फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
‘द गर्लफ्रेंड’ बनी रश्मिका के करियर की खास फिल्म
रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ को दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है। फिल्म में रश्मिका का प्रदर्शन बेहद दमदार माना जा रहा है, और यह उनकी करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक बनती जा रही है। फिल्म की कहानी एक संवेदनशील रिश्ते और भावनाओं की उलझनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को गहराई से जोड़ लेती है। सक्सेस मीट की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर यह खबर ट्रेंड कर रही है कि विजय देवरकोंडा इस इवेंट में शामिल होंगे। फैंस का कहना है कि विजय का इस मीट में आना रश्मिका के लिए एक बड़ा सपोर्ट साबित होगा। दोनों की एक झलक पाने के लिए लोग हैदराबाद के पार्क हयात होटल में होने वाले इस समारोह का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने बताया कि यह सक्सेस मीट सिर्फ एक सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि दर्शकों के आभार का इवेंट भी है। रश्मिका और उनकी टीम का कहना है कि दर्शकों के प्यार और समर्थन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। फैंस अब इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि क्या इस कार्यक्रम में रश्मिका और विजय अपनी रिश्ते की अफवाहों पर कोई संकेत देंगे या नहीं। लेकिन इतना तय है कि दोनों की मौजूदगी इस इवेंट को और भी खास बना देगी।
यह भी पढ़े: आर्यन खान का जन्मदिन
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/shah-rukh-khans-son-aryan-khans-28th-birthday/97358