अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी छवि की सुरक्षा के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। उनका कहना है कि कई वेबसाइट्स उनकी तस्वीरों का गलत और बिना अनुमति इस्तेमाल कर रही हैं।
तस्वीरों के गलत इस्तेमाल पर शिकायत
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी छवि की सुरक्षा के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। उनका कहना है कि कई वेबसाइट्स उनकी तस्वीरों का गलत और बिना अनुमति इस्तेमाल कर रही हैं।
कई सेलेब्स भी कर चुके हैं ऐसा कदम
हाल के दिनों में कई कलाकार अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा के लिए कोर्ट का सहारा ले चुके हैं। अब इस सूची में शिल्पा शेट्टी का नाम भी जुड़ गया है।
छेड़छाड़ की गईं तस्वीरें बना वजह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा की कुछ एडिट की गईं तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिससे परेशान होकर उन्होंने कानूनी कदम उठाया।
शिल्पा की वकील का बयान
शिल्पा शेट्टी की वकील सना रईस खान ने बताया कि शिल्पा ने सालों की मेहनत से अपनी पहचान बनाई है। ऐसे में कोई भी उनके नाम, तस्वीर या इमेज का गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता।
कोर्ट से लगाई सुरक्षा की मांग
शिल्पा ने हाई कोर्ट से अपील की है कि उनकी तस्वीरों और वीडियो के गलत इस्तेमाल को तुरंत रोका जाए और आगे ऐसा न हो इसके लिए सख्त आदेश दिए जाएँ।
यह भी पढ़े: मैरी डी कोस्टा और पलाश–स्मृति चैट विवाद
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/mary-dcosta-in-palashsmriti-chat-row/98823