प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

शिव ठाकरे की शादी की तस्वीरों से हलचल

शिव ठाकरे की शादी की तस्वीरों ने मचाया हलचल, फैंस रह गए हैरान

‘बिग बॉस 16’ से पहचान बनाने वाले शिव ठाकरे ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने सभी को चौंका दिया।

शिव ठाकरे की शादी की तस्वीरों ने मचाया हलचल फैंस रह गए हैरान

Shiv Thakare Wedding |

अचानक आया पोस्ट

‘बिग बॉस 16’ से पहचान बनाने वाले शिव ठाकरे ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने सभी को चौंका दिया। शिव ने शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह दूल्हे के रूप में नजर आ रहे हैं।

दुल्हन का चेहरा रहा छुपा

तस्वीरों में खास बात यह रही कि शिव की दुल्हन का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। इसी वजह से फैंस कंफ्यूज हो गए और तरह-तरह के कयास लगाने लगे कि क्या वाकई शिव ठाकरे ने गुपचुप शादी कर ली है।

फैंस का मिला मिला-जुला रिएक्शन

शिव के इस पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन तेजी से आने लगे। कुछ लोगों ने उन्हें शादी की बधाई दी, तो कई फैंस को इस बात पर यकीन ही नहीं हो पा रहा कि शिव ने अचानक शादी कर ली है।

सेलेब्स ने भी दी प्रतिक्रिया

शिव ठाकरे की इन तस्वीरों पर कई सेलेब्स ने भी कमेंट किया। किसी ने हैरानी जताई तो किसी ने मजाकिया अंदाज़ में सवाल किया कि दुल्हन कौन है।

सस्पेंस बरकरार

फिलहाल शिव ठाकरे ने इस शादी को लेकर कोई साफ जानकारी नहीं दी है। ऐसे में फैंस के बीच सस्पेंस बना हुआ है कि यह असली शादी है या किसी खास प्रोजेक्ट का हिस्सा।

यह भी पढ़े: न्यूयॉर्क में शादी, ब्राइड्समेड बनीं दीपिका

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/deepika-wins-hearts-as-bridesmaid-in-nyc/104455