प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

श्रेया घोषाल लता मंगेशकर को देंगी श्रद्धांजलि

श्रेया घोषाल सुरों के जरिए करेंगी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, बोलीं....

मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल जल्द ही भारत रत्न लता मंगेशकर को समर्पित एक खास म्यूजिकल शो में परफॉर्म करने वाली हैं। यह कार्यक्रम 7 मार्च 2026 को आयोजित होगा।

श्रेया घोषाल सुरों के जरिए करेंगी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि बोलीं

ShreyaGhoshalPerformance |

 मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल का  आयोजित कार्यक्रम

मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल जल्द ही भारत रत्न लता मंगेशकर को समर्पित एक खास म्यूजिकल शो में परफॉर्म करने वाली हैं। यह कार्यक्रम 7 मार्च 2026 को आयोजित होगा।

‘लेटर्स टू लता दीदी’ नाम से खास शो

यह संगीत कार्यक्रम जियो वर्ल्ड गार्डन में होने वाला है। श्रेया इसमें अपनी गायिकी के जरिए लता जी को याद करेंगी। यह शो लता मंगेशकर के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है।

इंस्टाग्राम पर व्यक्त की भावनाएं

श्रेया घोषाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा— “एक ऐसी आवाज़ जिसने मेरे बचपन को दिशा दी, मेरे सपनों को आकार दिया और मुझे एक कलाकार बनाया। लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि देने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है।”

संगीत जगत में खास महत्व

श्रेया हमेशा से लता मंगेशकर को अपना प्रेरणा स्रोत मानती आई हैं। इस शो के जरिए वह अपनी गायिकी से उन्हें याद कर सम्मानित करने वाली हैं।

यह भी पढ़े: धर्मेंद्र-मनोज कुमार की अनसुनी दोस्ती

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/unknown-tales-of-dharmendra-manoj-kumar-friendship/100076