प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

‘सुपरगर्ल’ टीज़र में एल्कॉक धमाल

‘सुपरगर्ल’ का टीज़र रिलीज: मिली एल्कॉक दमदार एक्शन में नज़र आईं

हॉलीवुड की नई फिल्म ‘सुपरगर्ल’ का टीज़र रिलीज हो चुका है। डीसी स्टूडियोज की इस फिल्म में एक महिला सुपरहीरो को दिखाया गया है, जिसकी भूमिका मिली एल्कॉक निभा रही हैं।

‘सुपरगर्ल’ का टीज़र रिलीज मिली एल्कॉक दमदार एक्शन में नज़र आईं

Supergirl teaser with Millie Alcock |

टीज़र आते ही बढ़ी चर्चा

हॉलीवुड की नई फिल्म ‘सुपरगर्ल’ का टीज़र रिलीज हो चुका है। डीसी स्टूडियोज की इस फिल्म में एक महिला सुपरहीरो को दिखाया गया है, जिसकी भूमिका मिली एल्कॉक निभा रही हैं। टीज़र आते ही फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

मिली एल्कॉक बनीं नई सुपरगर्ल

टीज़र में शुरुआत एक साधारण टीनएज लड़की से होती है। उसकी ज़िंदगी उलझनों से भरी होती है, लेकिन हालात ऐसे बन जाते हैं कि उसे अपनी सुपरपावर का इस्तेमाल करना पड़ता है।

दुनिया बचाने की लड़ाई

फिल्म में सुपरगर्ल बुरे लोगों से दुनिया को बचाती नज़र आती है। इस मिशन में एक रहस्यमयी लड़की भी उसकी मदद करती है।

दमदार एक्शन और विज़ुअल्स

टीज़र में शानदार एक्शन, तेज़ रफ्तार सीन्स और सुपरगर्ल का नया अवतार देखने को मिलता है, जिससे दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है।

अगले साल रिलीज होगी फिल्म

क्रेग गिलेस्पी द्वारा निर्देशित ‘सुपरगर्ल’ अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़े: धर्मेंद्र का अधूरा सपना, हेमा भावुक हुईं

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/dharmendra-unfulfilled-dream-hema-emotional/100910