प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

जन नायकन को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

अभिनेता से नेता बने विजय की आने वाली फिल्म ‘जन नायकन’ इस समय विवादों में घिरी हुई है। फिल्म की रिलीज को लेकर मामला अदालत तक पहुंच गया है, लेकिन मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिल पाई है।

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को बड़ा झटका सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

Vijay Jana Nayakan Court Case |

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

फिल्म के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड से मंजूरी दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सीधे सुनवाई करने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के प्रोड्यूसर्स से कहा कि वे इस मामले में मद्रास हाई कोर्ट की डिविजन बेंच से संपर्क करें। कोर्ट ने साफ किया कि यही सही कानूनी रास्ता है।

20 जनवरी तक फैसला देने के निर्देश

सुनवाई से इनकार के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट को यह भी निर्देश दिया है कि वह विजय स्टारर फिल्म ‘जन नायकन’ से जुड़ी याचिका पर 20 जनवरी तक फैसला सुनाए। अभी तक सेंसर बोर्ड की मंजूरी नहीं मिलने के कारण फिल्म की रिलीज तारीख टलती नजर आ रही है। अब सभी की नजरें मद्रास हाई कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।

यह भी पढ़े: पराशक्ति टीम ने पीएम मोदी संग मनाया पोंगल

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/parashakti-team-celebrates-pongal-pm/104861

Related to this topic: