प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

धर्मेंद्र-मनोज कुमार की अनसुनी दोस्ती

धर्मेंद्र–मनोज कुमार की दोस्ती के अनसुने किस्से, जीतेंद्र ने किया खुलासा

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और मनोज कुमार की दोस्ती फिल्म इंडस्ट्री में मिसाल मानी जाती है। धर्मेंद्र के निधन के बाद कई सितारों ने उनसे जुड़ी यादें साझा कीं।

धर्मेंद्र–मनोज कुमार की दोस्ती के अनसुने किस्से जीतेंद्र ने किया खुलासा

DharmendraManojKumarFriendship |

धर्मेंद्र और मनोज कुमार की दोस्ती 

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और मनोज कुमार की दोस्ती फिल्म इंडस्ट्री में मिसाल मानी जाती है। धर्मेंद्र के निधन के बाद कई सितारों ने उनसे जुड़ी यादें साझा कीं। इसी दौरान अभिनेता जीतेंद्र ने भी कुछ दिलचस्प किस्से बताए।

पहली मुलाकात का किस्सा

जीतेंद्र ने एक शो में बताया कि उनकी धर्मेंद्र से पहली मुलाकात तब हुई जब वह फिल्मों में नहीं थे। 1960 में धर्मेंद्र की पहली फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ रिलीज हुई थी। जितेंद्र ने कहा, ,“मैं दोस्तों के साथ चर्चगेट पर था, तभी धर्मेंद्र जी दिखे। मैंने उन्हें दूर से आवाज लगाई — ‘ऐ, धर्मेंद्र!’… और वे मुस्कुराते हुए हमारे पास आकर बोले, ‘हां जी, बुलाया?’ वह बहुत ही प्यारे इंसान थे।”

एक कमरे में रहते थे दोनों कलाकार

जितेंद्र ने बताया कि धर्मेंद्र और मनोज कुमार शुरुआती दिनों में एक ही कमरे में रहते थे। एक दिल्ली से और दूसरा पंजाब से—दोनों की दोस्ती बेहद गहरी थी।

एक-दूसरे के कपड़े पहनते थे

दोनों की बॉन्डिंग ऐसी थी कि जब किसी का स्क्रीन टेस्ट होता था, तो वे एक-दूसरे की शर्ट और कपड़े पहनकर चले जाते थे। कई बार रिहर्सल में लोगों ने उन्हें एक जैसी शर्ट पहने हुए देखा भी है।

यह भी पढ़े: मलेशिया में अजित कुमार का शानदार स्वागत

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/ajit-kumar-grand-welcome-in-malaysia/100074