प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

वाराणसी फिल्म: प्रियंका की शर्त से महेश चौंके

फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए प्रियंका चोपड़ा ने रखी खास शर्त, सुनकर महेश बाबू भी रह गए चौंक

वाराणसी: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। करीब सात साल बाद वह फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी।

फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए प्रियंका चोपड़ा ने रखी खास शर्त सुनकर महेश बाबू भी रह गए चौंक

Varanasi Movie |

फिल्म साइन करने से पहले रखी थी एक शर्त

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब मशहूर निर्देशक एस. एस. राजामौली ने उन्हें इस फिल्म के लिए अप्रोच किया, तो उन्होंने हां कहने से पहले एक खास शर्त रखी थी। प्रियंका के मुताबिक, उन्होंने राजामौली से कहा था कि वह फिल्म में डांस करना चाहती हैं, क्योंकि उन्होंने काफी समय से किसी भारतीय फिल्म में डांस नहीं किया है।

डांस की इच्छा बनी शर्त

प्रियंका ने बातचीत में कहा कि राजामौली ने उन्हें बताया था कि फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार है और उन्हें यह रोल जरूर करना चाहिए। इस पर प्रियंका ने मुस्कुराते हुए कहा कि उनकी एक छोटी सी रिक्वेस्ट है— “क्या आप मुझसे फिल्म में डांस करवाएंगे?”

महेश बाबू का मजेदार रिएक्शन

प्रियंका की इस शर्त को सुनकर फिल्म के हीरो महेश बाबू भी हैरान रह गए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि प्रियंका की वजह से अब उन्हें भी डांस करना पड़ेगा।

फिल्म में पहले ही शूट हो चुका है गाना

महेश बाबू ने बताया कि फिल्म के लिए एक गाना पहले ही शूट किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वह गाना इतना शानदार है कि सबके दिमाग में घूमता रहता है। प्रियंका सेट पर भी अक्सर उस गाने को गुनगुनाती रहती हैं।

डांस बना फिल्म की खास पहचान

महेश बाबू के अनुसार, फिल्म में गाना इसलिए रखा गया क्योंकि प्रियंका डांस करना चाहती थीं। यही वजह है कि यह गाना अब फिल्म की एक खास पहचान बन गया है।

यह भी पढ़े: धुरंधर 2 टीजर पर RGV: ये बदला नहीं, तूफान

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/rgv-on-dhurandhar-2-teaser-a-storm/131851

 

Related to this topic: