प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विक्की-कटरीना की लव स्टोरी और स्टार कौन

कैसे शुरू हुई थी विक्की कौशल और कटरीना कैफ की लव स्टोरी? एक्टर ने बताया कौन है बड़ा स्टार

विक्की कौशल और कटरीना कैफ आज बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। हालांकि, दोनों ने अपनी लव स्टोरी को हमेशा बहुत प्राइवेट रखा था।

कैसे शुरू हुई थी विक्की कौशल और कटरीना कैफ की लव स्टोरी एक्टर ने बताया कौन है बड़ा स्टार

पहली मुलाकात की कहानी

विक्की ने हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में अपनी पत्नी कटरीना कैफ के साथ पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी पहली मुलाकात एक अवॉर्ड शो के बैकस्टेज हुई थी। उस कार्यक्रम की मेजबानी विक्की खुद कर रहे थे और कटरीना उसमें मेहमान के रूप में शामिल थीं। विक्की ने मुस्कुराते हुए बताया, “हम दोनों को एक साथ स्टेज पर आना था और मुलाकात के पहले ही पांच मिनट में कटरीना मुझे सिखा रही थीं कि शो को सही तरीके से कैसे होस्ट किया जाए।”

जब विक्की ने स्टेज पर किया था कटरीना को प्रपोज

विक्की ने उस वायरल वीडियो का भी जिक्र किया जिसमें वे स्टेज पर कटरीना को शादी के लिए प्रपोज करते नजर आए थे। उन्होंने बताया कि अवॉर्ड शो में उन्हें निर्देश मिला था कि स्टेज पर आने वाली किसी एक्ट्रेस को मजाक में प्रपोज करना है। उन्होंने कहा, “मैंने मजाक में कटरीना को प्रपोज किया था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वह पल इतनी दूर तक जाएगा।” उस वक्त यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था।

कटरीना हैं असली सुपरस्टार

शो के दौरान ट्विंकल खन्ना ने जब विक्की से पूछा कि अब घर में बड़ा स्टार कौन है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “वह (कटरीना) बड़ी स्टार हैं और हमेशा रहेंगी।” इस पर ट्विंकल ने मजाक में कहा कि “वह पृथ्वी हैं और आप उनकी परिक्रमा करने वाले चांद।” इस पर विक्की ने हंसते हुए कहा, “बहुत सही कहा।”

2021 में हुई थी शादी

विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान में एक निजी समारोह में शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन अपने रिश्ते को काफी गुप्त रखा। हाल ही में, 7 नवंबर को कटरीना ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया है। फिलहाल दोनों अपने पैरेंटहुड के खूबसूरत दौर का आनंद ले रहे हैं।

 

यह भी पढ़े: केरल में 'पीएम श्री' योजना की कार्यवाही पर रोक

https://www.primenewsnetwork.in/india/kerala-imposes-temporary-halt-on-pm-shri-scheme/97519