प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सोशल मीडिया प्रेम में 10 नाबालिग मुक्त

सोशल मीडिया से बने प्रेम संबंध, घर से भागी हुई 10 नाबालिक लड़कियां मुक्त कराई गईं

कोलकाता। पश्चिम मेदिनीपुर के आनंदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया प्रेम संबंधों के चलते घर से भागी 10 नाबालिग लड़कियों को 25 दिनों में विभिन्न स्थानों से सुरक्षित मुक्त कराया।

सोशल मीडिया से बने प्रेम संबंध घर से भागी हुई 10 नाबालिक लड़कियां मुक्त कराई गईं

Social Media Alert |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में आनंदपुर थाने की पुलिस ने अपने क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए बने प्रेम संबंधों की वजह से घर छोड़ कर भागी हुई 10 नाबालिक लड़कियों को विभिन्न जगहों से मुक्त कराया। इनमें एक दसवीं कक्षा की परीक्षीर्थी भी है, जिसने परीक्षा शुरू होने के पहले घर से भाग गई थी। पुलिस ने 25 दिनों यह कामयाबी मिली। 

सोशल मीडिया बना बहकावे की वजह

आनंदपुर थाने की पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक नाबालिक लड़कियों ने फेसबुक य़और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया के मार्फत युवकों परिचय हुआ और बाद में उनके बीच प्रेम संबंध बना। अखिर में वे घर से भाग गई। लड़कियों के लापता होने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने पता लगाना शुरू किया और उसे सबका पता चल गया। जिला प्रशासन का कहना है कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले में बाल विवाह की समस्या है ही, नाबालिक लड़कियों की सोशल मीडिया के कारण बहकावे में आने की घटनाएं भी बढ़ी हैं।

यह भी पढ़े: टीएमसी पार्षद की लात से वृद्ध की मौत

https://www.primenewsnetwork.in/india/elderly-man-dies-after-kick-by-tmc-councillor/132612

Related to this topic: