प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

जानें अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा?...

वंदे भारत ट्रेन में AI की मदद से पथराव करने वाले पकड़े जा रहे! जानें अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा?

Ashwini Vaishnav : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि वंदे भारत ट्रेन में लगाए गए हाई-रिजोल्यूशन कैमरों...

वंदे भारत ट्रेन में ai की मदद से पथराव करने वाले पकड़े जा रहे जानें अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा

वंदे भारत ट्रेन में AI की मदद से पथराव करने वाले पकड़े जा रहे! जानें अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा? |

Ashwini Vaishnav : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि वंदे भारत ट्रेन में लगाए गए हाई-रिजोल्यूशन कैमरों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तकनीक की मदद से अधिकारियों को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले लोगों को पकड़ने में मदद मिली.

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों में हाई रिजोल्यूशन कैमरे लगे हुए हैं. हाल में मुजफ्फरनगर की एक घटना में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले की कैमरे में रिकॉर्ड हुई एक बहुत छोटी सी तस्वीर और एआई तकनीक की मदद से उसे पकड़ने में हम कामयाब रहे. इससे हमें उस घर तक पहुंचने में मदद मिली, जहां व्यक्ति (आरोपी) रह रहा था.

विवादास्पद गीत का मुद्दा उठाया

इसके साथ ही लोकसभा में सपा के सांसद आनंद भदौरिया ने विवादास्पद गीत का मुद्दा उठाया. हाल में जो चर्चा में है. सरकार ने कहा कि इस पर रोक लग चुकी है तथा डिजिटल माध्यमों पर इस तरह की सामग्री से संरक्षण के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे. पूरक प्रश्न में पूछा कि विभिन्न माध्यमों से समाज में परोसी जा रही अश्लीलता को तत्काल रोकने के लिए क्या सरकार कोई कदम उठाएगी?

अश्विनी वैष्णव ने अपने उत्तर में कहा कि ''अभिव्यक्ति की आजादी में संविधान निर्माताओं ने जो तर्कसंगत पाबंदियां लगाई हैं, हमें उनके हिसाब से ही चलना चाहिए। समाज और संस्कृति के संदर्भ में अभिव्यक्ति की आजादी का ध्यान रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-posted-it-deleted-it-within-hours/150071