अखिलेश यादव ने कहा कि आज हमारा देश, जिन परिस्थितियों में है, हम अपना पूरा बाजार दूसरों को दे रहे हैं.
'मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टैंड अप इंडिया जैसे बड़े-बड़े नारे तो दिए गए, लेकिन...', अखिलेश यादव का बयान |
Akhilesh yaadav : अखिलेश यादव ने कहा कि आज हमारा देश, जिन परिस्थितियों में है, हम अपना पूरा बाजार दूसरों को दे रहे हैं. यह पहली बार है, जब हम देख रहे हैं कि मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टैंड अप इंडिया जैसे बड़े-बड़े नारे तो दिए गए. अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है.
अखिलेश यादव ने कहा कि निवेश बैठकें हुईं, कई रक्षा प्रदर्शनियां हुईं, लेकिन जो हकीकत सामने आनी चाहिए थी, वह सामने नहीं आई और नतीजा यह है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है. न नौकरियां हैं, न रोज़गार और दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए हमें दूसरे देशों की मदद लेनी पड़ रही है, जब से अमेरिका ने टैरिफ़ लगाए हैं, हमारे उद्योग-धंधे ठप्प पड़ गए हैं और डॉलर के मुकाबले रुपया 90 तक गिर गया है.
इनके पास कोई मुद्दा नहीं
अखिलेश यादव ने कहा कि लोग कहते थे कि रुपया गिरने से सरकार गिरती है. यह सरकार भावनाओं से चल रही है. इनके पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए जागरूक जनता, किसानों और युवाओं से हमारी अपील है कि भविष्य में इस सरकार को हटाएं.
उन्होंने कहा कि बीएलओ पर्याप्त नहीं हैं. लोग कागज़ ढूँढ़ रहे हैं और परेशान हो रहे हैं. बड़े पैमाने पर लोगों के वोट काटे जा रहे हैं, जब अंतिम मतदाता सूची तैयार होगी तो बहुत से वोट कट जाएंगे.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/vehicle-crushes-leopard-on-highway/100303
Indigo flights : इंडिगो फ्लाइट्स कैंसिल का सिलसिला जारी है. इंडिगो की रविवार को 650 फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं. इसमें दिल्ली, चेन्नई, जयपुर, हैदराबाद, भोपाल, मुंबई, त्रिसी शामिल है. इससे पहले शुक्रवार को 1600 फ्लाइट्स और शनिवार को 800 फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं.